फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There should be a provision to ban online trading in the budget

Sambhal News: बजट में ऑनलाइन व्यापार पर रोक लगाने की हो व्यवस्था

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
There should be a provision to ban online trading in the budget
चंदौसी। प्रदेश सरकार वर्ष 2025-26 का बजट 20 फरवरी को पेश करने जा रही है। केंद्र सरकार का बजट देख कर किसान, व्यापारी और आमजन भी प्रदेश सरकार के बजट से भी उम्मीदें लगा रहे हैं। उम्मीद है कि केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश सरकार का बजट भी रहेगा।
विज्ञापन

जहां एक ओर व्यापारी ऑनलाइन व्यापार पर अंकुश लगाने की उम्मीद लगा रहे हैं। क्योंकि व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन व्यापार से छोटे व्यापारियों का व्यापार तो ठप होने के कगार पर पहुंच गया है। ऐसे में उन्हें आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। वहीं व्यापारी प्रदेश सरकार से रोजमर्रा की वस्तुओं को सस्ता करने की उम्मीद लगा रहे हैं। किसानों के हित में बजट पेश करने की बात कह रहे हैं। व्यापारियों का कहा है कि किसान और आम जनता खुश रहेगी तो व्यापार तरक्की की ओर अग्रसर होगा। इस संदर्भ में कुछ व्यापारियों से बातचीती हुई तो उन्होंने प्रदेश सरकार से उम्मीद लगाईं।
विज्ञापन

--------------
बोले व्यापारी:-
यूपी सरकार के बजट किसान, व्यापारी, आमजन के हित में होना चाहिए। किसानों को फसलों का मूल्य सी मिलेगा तो किसान खुश होगा। किसान खुश होगा तो बाजार में रौनक बढ़ेगी। रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभय गोयल, ज्वैलर्स, चंदौसी।
-----------
प्रदेश सरकार का बजट किसान, व्यापारी आदि के हित में होना चाहिए। बजट ऐसा हो कि छोटे व्यापारियों को राहत मिले। ऑनलाइन व्यापार बंद होना चाहिए। तब ही छोटे व्यापारियों को लाभ मिल सकेगा।
अजय लाला, किराना व्यापारी, चंदौसी।
-----------
केंद्र सरकार का बजट काफी सराहनीय रहा है। केंद्र सरकार के बजट में कैंसर की दवाओं को सस्ता किया गया है। अन्य जनरल दवाएं भी सस्ती होनी चाहिए। आम आदमी की परिस्थितियों को देखते हुए बजट में नई लाभकारी योजनाएं शामिल की जाएं।

प्रशांत गुप्ता, मेडिकल स्टोर स्वामी, चंदौसी।
-----------
जनता के हित में प्रदेश सरकार को बजट पेश करना चाहिए। जिससे मध्यवर्गीय लोगों को राहत मिल सके। विकास की जो योजनाएं चल रही हैं उनका लाभ मिले। जनता के हित में बजट होगा तो व्यापार भी सही चलेगा।
अभिमन्यु बंसल, मंडी व्यापारी, चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed