फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There is no orthopedic specialist in CHC, serious patients are being referred

Sambhal News: सीएचसी में नहीं हड्डी रोग विशेषज्ञ, गंभीर मरीज किए जा रहे रेफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
There is no orthopedic specialist in CHC, serious patients are being referred
चंदौसी। जनपद की किसी भी सीएचसी में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं है। जिससे मरीजों को हड्डी रोग से ग्रसित गंभीर मरीजों को उपचार के लिए रेफर किया जाता है। यहां हड्डी रोग के मरीजों को सिर्फ प्राथमिक उपचार ही दिया जाता है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी परिसर में मरीजों का आधुनिक सुविधाओं से उपचार देने के लिए जहां एक ओर 18 करोड़ की लागत से पांच मंजिला क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण किया जा रहा है। वहीं यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती ही नहीं है। सर्दी लगातार परवान चढ़ रही है। ऐसे में हड्डी दर्द आदि के मरीजों की संख्या भी सीएचसी में बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

सीएचसी में इन दिनों प्रतिदिन 700-800 मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। जिनमें 35-40 मरीज जोड़ों के दर्द आदि के आ रहे हैं। यहां गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया जाता है। जबकि जोड़ों आदि के दर्द के मरीजों का दवा देकर इलाज किया जा रहा है। मामला गंभीर होने पर रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि इन दिनों सीएचसी में प्रतिदिन 35-40 हड्डी रोगी आ रहे हैं। जिनके इलाज के लिए दवाएं पर्याप्त हैं। इसके अलावा हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों के माध्यम से प्रति माह लखनऊ रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed