{"_id":"65970752fbfb6a9c1b08bb88","slug":"there-is-no-benefit-from-caa-and-the-situation-of-the-country-will-worsen-dr-burke-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-6569-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए से फायदा नहीं और बिगड़ेंगे देश के हालात : डॉ. बर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए से फायदा नहीं और बिगड़ेंगे देश के हालात : डॉ. बर्क
Fri, 05 Jan 2024 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
संभल। सीएए से फायदा नहीं होगा, बल्कि देश के हालात और बिगड़ जाएंगे। देश चलाने के लिए नफरत नहीं, मोहब्बत की जरूरत है। ये बातें बृहस्पतिवार को संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने प्रेस वार्ता में कहीं।
भारत में शरण लिए अफगानी, पाकिस्तानी हिंदू व सिख शरणार्थियों को सीएए लागू होने के बाद लाभ मिलने के सवाल पर डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि इसका फायदा पहुंचने के बजाय हालात और भी खराब होंगे। लोगों में मोहब्बत पैदा नहीं होगी। देश में आज तक यदि मोहब्बत से काम लिया होता तो लोगों के अंदर मोहब्बत होती। हमारे मुल्क का फायदा होता और हम आगे बढ़ते।
शायराना अंदाज में डॉ. बर्क बोले, मोहब्बत के लिए इंसान को यह रिश्ता ही क्या कम है, कि वो काला है या गोरा लेकिन औलाद-ए-आजम है। आगे कहा कि नफरत की आग को जितना फैलाएंगे उतना ही ज्यादा नुकसान होगा। नफरत को खत्म करते हुए एक-दूसरे को मोहब्बत का पैगाम दें। इसी से मुल्क का फायदा होगा और सभी का भला भी। लोकसभा चुनाव में सीएए का असर पड़ेगा या नहीं, सवाल का जवाब देते हुए डॉ. बर्क ने कहा कि सीएए का कोई असर चुनाव पर नहीं पड़ेगा। सियासत की असल रूह इसके खिलाफ होगी। वोट देने के लिए हर इंसान आजाद है। मुल्क को देखते हुए सही वोट का इस्तेमाल करना चाहिए।