फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There is less fat in cheese and adulteration found in mustard oil

Sambhal News: पनीर में फैट कम तो सरसों के तेल में मिली मिलावट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
There is less fat in cheese and adulteration found in mustard oil
बहजोई। पनीर में फैट कम व सरसों के तेल में अन्य तेलों की आंशिक मात्रा मिली। इसका खुलासा प्रयोगशाला से मिली जांच रिपोर्ट में हुआ। माह दिसंबर व जनवरी में लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों की प्रयोगशाला में हुई जांच के बाद छह नमूने फेल आए। इनमें चार नमूने पनीर के व दो सरसों के तेल के रहे।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य संजय शर्मा ने बताया कि माह दिसंबर व जनवरी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने संभल क्षेत्र में चेकिंग करते हुए मोहल्ला हल्लू सराय स्थित चौधरी पनीर भंडार समेत बड़ा ताजुद्दीन स्थित मैसर्स रुबीना डेयरी, जलालपुर के लखौरी भदरौला स्थित दीपक लक्ष्मी डेयरी व हयातनगर में बहजोई रोड स्थित मैसर्स चौधरी से पनीर के संभल लिए गए थे। प्रयोगशाला में जांच के बाद सामने आया कि पनीर में फैट की मात्रा मानक से कम है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा टीम ने चंदौसी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चंदौसी के गांव असालतपुर जारई स्थित मैसर्स अनुराग स्पेलर्स व बदायूं चुंगी स्थित मैसर्स विनोद प्रकाश स्पेलर से सरसों के तेल के नमूने लिए थे।
विज्ञापन

प्रयोगशाला से मिली रिपोर्ट में सामने आया कि सरसों के तेल में अन्य तेलों की आंशिक मात्रा पाई गई। सहायक आयुक्त ने बताया कि नमूने फेल मिलने पर संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा एडीएम कोर्ट में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed