फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There is dictator's government at the Center and in Uttar Pradesh: Sachin

केंद्र और उत्तर प्रदेश में है तानाशाह की सरकार : सचिन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
There is dictator's government at the Center and in Uttar Pradesh: Sachin
संभल। श्री कल्कि महोत्सव के तीसरे दिन मध्य प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव शामिल होने पहुंचे। उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश प्रदेश में तानाशाह की सरकार है।
विज्ञापन

कासगंज में पुलिस हिरासत में हुई युवक की मौत के मामले में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि युवक की मौत खराब कानून व्यवस्था का उदाहरण है। सरकार तानाशाही कर रही है और कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में इस तानाशाही को खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि किसान अपने हक की लड़ाई के लिए एक वर्ष से संघर्ष कर रहे हैं। 600 किसानों की जान जा चुकी है। देश के मुखिया इसलिए संज्ञान नहीं ले रहे हैं कि कहीं उनके उद्योगपति दोस्त नाराज न हो जाएं।
विज्ञापन

पूर्व कृषि मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि काले कृषि कानून जिन उद्योगपतियों के लिए बनाए गए हैं। वह चुनाव में फंडिंग करते हैं। इसलिए किसानों की मौत पर कोई प्रक्रिया नहीं दी जा रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बारे में कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आम आदमी की आवाज बनी हुई है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी और इस प्रदेश की तानाशाह सरकार को खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर मामले में हर वर्ग का साथ प्रियंका गांधी ने दिया और उन्हीं के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। उन्होंने पंजाब में होने वाले चुनाव को लेकर कहा कि पंजाब में पार्टी ने काम किया है और आने वाले समय में भी सरकार बनाएंगे। अमरिंदर सिंह के जाने से कांग्रेस पर कोई फर्ख नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed