फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There are traffic lights in Sambhal too, just for show

Sambhal News: संभल में भी हैं ट्रैफिक लाइटें...सिर्फ दिखावे के लिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
There are traffic lights in Sambhal too, just for show
संभल। शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 28 लाख रुपये की लागत से लगाई गईं ट्रैफिक लाइट अभी तक अनुपयोगी साबित हो रही है। वाहन प्रमुख चौराहों पर बेतरतीब चल रहे हैं। जिससे जाम की समस्या भी बनी है। यातायात पुलिस का कहना है कि जब तक चौराहों का चौड़ीकरण नहीं होगा, लाइटों के हिसाब से ट्रैफिक के संचालन में दिक्कत आएगी।
विज्ञापन

संभल में चंदौसी और चौधरी सराय चौराहा सबसे व्यस्त चौराहा है। यहां हर समय जाम की समस्या बनी रहती है। इस लिए व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस की हर समय तैनाती रहती है। करीब दो महीने पहले नगर पालिका ने शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए 28 लाख रुपये की लागत से चंदौसी चौराहे और चौधरी सराय चौराहे पर ट्रैफिक लाइट लगवाईं। जैसे ट्रायल के बाद यातायात पुलिस के हैंडओवर कर दिया गया। लेकिन अभी तक लाइटों के हिसाब से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संचालित नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

यातायात विभाग का दावा है कि दोनों ही चौराहों की चौड़ाई बेहद कम है। ऐसे में अगर ट्रैफिक लाइटों से यातायात संचालित किया जाता है तो परेशानी आएगी। जाम की समस्या भी होती रहेगी। इसके लिए बिना चौड़ीकरण के ट्रैफिक सिग्नल के हिसाब से यातायात संचालित कराना संभव नहीं है। वहीं लोकनिर्माण का विभाग का दावा है कि जल्द ही चौराहों का चौड़ीकरण होगा। हालांकि वजह जो भी है, लेकिन अभी ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए लगी ये लाइटें अनुपयोगी साबित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
पालिका ने 28 लाख रुपये की लागत से ट्रैफिक लाइटें लगवाने के बाद यातायात विभाग के हैंडओवर कर दी। अब ट्रैफिक लाइट से व्यवस्था बनाना यातायात पुलिस का काम है। -मणिभूषण तिवारी, नगर पालिका ईओ संभल
--
चौराहों का चौड़ीकरण और डिवाइड न होने की वजह से ट्रैफिक लाइट बंद है। वर्तमान स्थिति में अगर लाइटें संचालित की जाएंगी तो यातायात व्यवस्था बिगड़ जाएगी।- प्रमोद मान, यातायात प्रभारी संभल




जिले में 15 करोड़ की लागत से 65 तिराहे चौराहों का चौड़ीकरण होना प्रस्तावित है। जिसमें हॉट और ब्लैक स्पॉट भी शामिल हैं। इसी में चंदौसी चौराहे और चौधरी सराय चौराहे का चौड़ीकरण होना है। एक हफ्ते में काम शुरू कर दिया जाएगा।
-सुनील प्रकाश, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed