फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Theft of three lakhs including gold, silver and cash by putting a mask in the wall

दीवार में नकब लगाकर सोने-चांदी व नकदी समेत तीन लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:30 AM IST
सार

असमोली थाना क्षेत्र के गांव मछायली में बुधवार की रात चोरों ने नकब लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर चोरों को जंगल में काफी तलाश किया, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन
Theft of three lakhs including gold, silver and cash by putting a mask in the wall

विस्तार

असमोली थाना क्षेत्र के गांव मछायली में बुधवार की रात चोरों ने नकब लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर सोने-चांदी के जेवर व 70 हजार की नकदी समेत करीब तीन लाख का सामान चोरी कर ले गए हैं। सुबह आंख खुलने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मढ़न चौकी क्षेत्र के गांव मछायली निवासी निजामुद्दीन बुधवार की रात छत पर सो रहे थे और उनका परिवार घर के बरामदे में सो रहा था। देर रात चोर मकान के पीछे की दीवार में नकब लगाकर अंदर घुस गए। चोर कमरे में रखा संदूक चोरी कर ले गए। सुबह आंख खुलने पर जब कमरे में सामान बिखरा हुआ और नकब लगा देखा तो चोरी होने की जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि चोर संदूक चुरा कर ले गए हैं। जिसमें तीन जोड़ी चांदी की पायल, सोने के दो जोड़ी झाले, सोने का हार, एक टीका समेत 70 हजार रुपये रखे हुए थे। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर चोरों को जंगल में काफी तलाश किया, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। गांव के नजदीक ही घर से चुराया हुआ संदूक पड़ा मिला। पीड़ित ने करीब तीन लाख रुपये का नुकसान बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed