फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Theft in three houses, two factories and one shop in one night

Sambhal News: एक ही रात में तीन घरों, दो फैक्टरी व एक दुकान में चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Theft in three houses, two factories and one shop in one night
बनियाठेर। बुधवार देर रात चोरों ने गांव नेहटा के तीन घरों व गांव गुमथल की एक सीमेंट की दुकान और न्यू बाईपास स्थित दो फैक्टरियों को अपना निशाना बना लिया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गुमथल निवासी सुधीर गुप्ता ने बताया कि उनकी गांव में ही सीमेंट की दुकान है। बुधवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर अपने घर को चले गए थे। अगले दिन सुबह आठ बजे जब उन्होंने दुकान खोली, तो दुकान की पीछे की दीवार पर लगी खिड़की टूटी पड़ी थी। दुकानदार ने बताया कि चोर खिड़की तोड़कर दुकान के अंदर घुस आए और गुल्लक में रखी 20 हजार की नकदी और सीसीटीवी की डिवाइस अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

वहीं, चंदौसी के मोहल्ला कायस्थान निवासी लोकेश वार्ष्णेय की न्यू बाईपास पर लोहे के सामान की फैक्टरी है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जब सुपरवाइजर फैक्टरी मशीन बॉक्स खोलने पहुंचा, तो उसके ताले टूटे पड़े थे। साथ ही, बॉक्स के अंदर रखी पांच वेल्डिंग मशीन, एक ग्राइंडर, एक गैस कटर, रेग्युलेटर व केबल गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं पास में सारिका वार्ष्णेय की फैक्टरी है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जब उनका कर्मचारी फैक्टरी पर गया, तो वहां टिन उखड़ा पड़ा था और उसके अंदर रखी मशीन का केबल, पंखा, एक कांटा सहित अन्य सामान गायब था।

साथ ही, गांव नेहटा निवासी सतपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात वह परिवार के सदस्यों के साथ घर के बरामदे में सो रहा था। रात में किसी समय चोर उसके मकान की पीछे की दीवार पर नकब लगाकर कमरे में बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी अपने साथ ले गए। इसी गांव के अफसर ने बताया कि वह भी परिवार के साथ बरामदे में सो रहा था। रात में किसी समय चोर उसके घर में प्रवेश कर एक और कमरे में रखे बक्से से एक जोड़ी पाजेब व अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसी गांव की कैला देवी ने बताया कि उनके गांव में दो मकान है। उसके दूसरे बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर चोर बर्तन सहित अन्य सामान ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed