{"_id":"616095f38ebc3e7637774cb7","slug":"theft-in-farmer-s-house-in-garha-babrala-news-mbd4055015149","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ा में किसान के घर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ा में किसान के घर में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ा में किसान के घर चोरों ने नकब लगाकर चोरी कर ली। वहीं गांव में ही दूसरे घर में नकब लगाकर चोरी की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
थाना धनारी क्षेत्र के गढ़ा निवासी किसान नरेश पाल सिंह गुरुवार की शाम घर के आंगन में सो गए। उनके घर के पीछे खाली जगह है। रात में किसी समय चोरों ने दीवार में नकब लगा दिया। नरेश पाल ने बताया कि चोर घर में रखे पीतल के बर्तन व संदूक निकाल कर ले गए। संदूक में 16 हजार रुपये की नकदी और आभूषण थे। सुबह परिजन उठे तो घटना की जानकारी हुई। वहीं गांव के बाहर जंगल में तलाश करने पर एक खेत में खाली संदूक पड़ा मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
इसके अलावा रात में चोरों ने गांव के मुनीश कुमार शर्मा के घर में नकब लगा कर चोरी करने की कोशिश की। लेकिन जहां नकब लगाया, वहां अनाज से भरी कुठिया सामने आ गई। जिससे चोर अंदर घर में नहीं घुस सके।