{"_id":"61f2f7ae5284a9091e734406","slug":"theft-by-breaking-the-locks-of-the-constable-s-closed-house-in-broad-daylight-chandausi-news-mbd417180947","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े कांस्टेबल के बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन दहाड़े कांस्टेबल के बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गणेश कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों ने कांस्टेबल के बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर सहित कीमती सामान समेट लिया। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच पीड़ित से जानकारी की। पीड़ित कांस्टेबल की ओर से चोरी की तहरीर कोतवाली में दी गई है। चोरों ने पंद्रह दिन के भीतर दूसरे कांस्टेबल के घर चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है।
मूलरूप से जनपद बिजनौर निवासी हरेंद्र कुमार पुत्र नेपाल सिंह डायल 112 पर तैनात हैं। वह गणेश कॉलोनी गली नंबर दस ए में बदायूं जनपद के थाना फेजगंज बेहटा निवासी ज्ञानी शर्मा के मकान में किराए पर रहते हैं। जबकि ज्ञानी शर्मा फेजगंज बेहटा में रहते हैं। गुरुवार की दोपहर करीब पौने दो बजे कांस्टेबल हरेंद्र कुमार अपनी पत्नी सोनी व बच्चों के साथ बाजार से खरीदारी करने गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। हरेंद्र कुमार करीब तीन बजे बाजार से लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे व अलमारी का ताला भी टूटा व सामान बिखरा पड़ा था।
हरेंद्र कुमार ने बताया कि चोर उनके घर से गले का सोने का सेट, दो सोने की चेन, दो सोने के मंगलसूत्र, एक सोने की कंठी, पांच सोने की अंगूठी, चार सोने की चूड़ी, दो जोड़ी सोने की झुमकी, दो जोड़ी सोने के कुंडल, दो जोड़ी चांदी की पाजेब तथा दस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया चोर एक नया बैग छोड़ गए, जिसमें तीस रुपये निकले। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कांस्टेबल से जानकारी की।
विज्ञापन
वहीं 12 जनवरी को चोरों ने थाना बनियाठेर क्षेत्र के अशोक नगर निवासी कांस्टेबल राजू सिंह के बंद मकान के ताले तोड़ चोर नकदी-जेवर सहित ढाई लाख रुपये का सामान समेट ले गए थे। राजू सिंह संभल में डायल 112 पर तैनात हैं।