{"_id":"623a30754375d6073e0dfa8c","slug":"the-youth-was-beaten-to-death-on-the-charge-of-theft-the-accused-fled-leaving-the-dead-body-in-the-district-hospital-sambhal-news-mbd42231874","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में युवक को पीट-पीट कर मार डाला, जिला अस्पताल में शव छोड़ कर भागे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के आरोप में युवक को पीट-पीट कर मार डाला, जिला अस्पताल में शव छोड़ कर भागे आरोपी
विज्ञापन
हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव मखदूमपुर में ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में युवक को पकड़कर बंधक बना लिया और उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। जब युवक की मरने की जानकारी आरोपियों को हुई तो वह जिला अस्पताल में शव छोड़कर भाग गए।
पुलिस ने जांच पड़ताल की तो युवक की पहचान संभल के चौधरी सराय निवासी सलमान उर्फ शानू (22) पुत्र अब्दुल मन्नान के रूप में हुई। जांच पड़ताल के दौरान मारपीट करने वाला एक आरोपी हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। हजरतनगर गढ़ी थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि जानकारी के मुताबिक चोरी के इरादे से घर में घुसे युवक को नईम और उसके साथ अन्य लोगों ने पकड़ लिया था और पिटाई कर युवक को गंभीर घायल कर दिया था। हालत बिगड़ने पर युवक को आरोपी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया था। इसकी जानकारी होने पर आरोपी शव छोड़कर अस्पताल से भाग गए थे। एक आरोपी पकड़ लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं गांव मखदूमपुर निवासी अब्दुल हकीम का कहना है कि सोमवार रात दो बजे उनके घर में चोरी के इरादे से कुछ लोग घुस आए थे। ये लोग इन्वर्टर का तार काट रहे थे। इसी दौरान परिवार वाले जाग गए। उनके शोर मचाने पर आरोपी भागने लगे। एक आरोपी छत की ओर भागा जो छत से कूदा और घायल हो गया। मौके पर आए ग्रामीणों ने जिसको पकड़ लिया और चोट लगी देखकर गांव के चिकित्सक से उपचार भी कराया था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक को अस्पताल लेकर गई थी।
सोमवार की सुबह दस बजे घर से गया था सलमान
संभल। सलमान उर्फ शानू के बड़े भाई गुफरान ने बताया कि उनका भाई कबाड़ा बीनने का काम करता था। नशे की भी लत लगी हुई थी। सोमवार की सुबह मोहल्ला निवासी तीन दोस्तों के घूम रहा था। सोमवार की देर रात तक नहीं लौटा तो तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। मंगलवार की दोपहर 12 बजे करीब जिला अस्पताल में शव रखा होने की जानकारी मिली थी। अस्पताल में पुलिस ने बताया है कि सलमान चोरी करने के लिए घुसा था और गांव के लोगों ने पकड़कर पिटाई की। जिसमें उसकी जान चली गई। गुफरान का दावा है कि उनका भाई नशा करता था लेकिन चोरी नहीं करता था। बताया कि सलमान अपने चार भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर का था। उसकी मां सलमा का रोरो कर बुरा हाल नजर आया।
विज्ञापन
गांव के कुछ लोगों से मिली जानकारी के अनुसार युवक को रात में दो बजे पकड़ लिया था और बंधक बना लिया था। इसके बाद मारपीट की गई। पुलिस को सूचना नहीं दी गई और सुबह में जब हालत बिगड़ी तो गांव के चिकित्सक से उपचार भी कराया बाद में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं दूसरी ओर मृतक के शरीर पर पड़े निशान खुद बयान कर रहे हैं कि बंधक बनाकर काफी मारपीट की गई। जो बाद में मौत का कारण भी बन गई।
मोहम्मद नईम नाम का व्यक्ति मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे कार से युवक को लेकर अस्पताल आया था। जब जांच की तो युवक की जान जा चुकी थी। शरीर पर मारपीट के काफी निशान थे। युवक की हालत देखकर मालूम हो रहा था कि वह अस्पताल आने से काफी पहले ही मर चुका था।
-डॉ. चमन प्रकाश, कार्यवाहक सीएमएस, जिला अस्पताल, संभल।
चोरी के उद्देश्य से युवक गांव मखदूमपुर निवासी नईम के घर घुसा था। जहां उसे पकड़ लिया गया था। पिटाई से युवक की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। मुख्य आरोपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
-चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल।