फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The youth returning from the temple was beaten with a belt, injured

मामूली विवाद के चलते मंदिर से लौट रहे युवक को बेल्ट से पीटा, घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
The youth returning from the temple was beaten with a belt, injured
बहजोई। मामूली विवाद के चलते युवक को बेल्ट से पीटा गया। इससे युवक घायल हो गया। घायल युवक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना बहजोई-मदारा मार्ग पर हुई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला विवेक होटल के पीछे निवासी युवक गौरव वार्ष्णेय ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि वह गुरुवार को सुबह सादातबाड़ी स्थित प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर से जलाभिषेक कर वापस लौट रहा था। तभी नगर का ही एक युवक अपने साथ कुछ लोगों को लेकर रास्ते में आ गया और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा। विरोध किया तो बेल्टों से मारपीट की। इससे उसके सिर में चोट आई है। सिटी इंचार्ज संदीप बालियान ने बताया कि घायल युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर नगर के ही प्रिंस नंदन, अभिषेक व बादल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed