फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The youth misbehaved with the student at a distance of 20 steps from the Kotwali

कोतवाली से 20 कदम की दूरी पर युवकों ने की छात्रा से बदसलूकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
The youth misbehaved with the student at a distance of 20 steps from the Kotwali
चंदौसी। कोतवाली से 20 कदम की दूरी पर मालवीय चौक पर लॉ की छात्रा को रोककर दो युवकों ने मोबाइल नंबर मांगा। छात्रा के शोर मचाने पर स्कूटी सवार आरोपी युवक फरार हो गए। छात्रा की ओर से घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छात्रा बहजोई रोड स्थित एक महाविद्यालय से लॉ की पढ़ाई कर रही है। बुधवार की दोपहर छात्रा महाविद्यालय से स्कूटी पर सवार होकर घर जा रही थी। तभी कोतवाली से 20 कदम की दूरी पर स्थित मालवीय चौक पर स्कूटी सवार दो युवकों ने छात्रा को रोक लिया। एक युवक ने छात्रा की तारीफ करते हुए उसका मोबाइल नंबर मांगा। इस पर छात्रा हतप्रभ रह गई और युवकों से नंबर मांगने का कारण पूछा।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी युवक छात्रा से मोबाइल नंबर देने की जिद पर अड़े रहे। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी स्कूटी सवार दोनों युवक फरार हो गए। छात्रा ने घटना से अपने परिजनों को अवगत कराया। कुछ देर बाद परिजन व विश्व संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा से जानकारी की। छात्रा की ओर से घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed