फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The youth blew the conch at Bankebihari temple

Sambhal News: युवक ने बांकेबिहारी मंदिर पर किया शंखनाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
The youth blew the conch at Bankebihari temple
चंदौसी (संभल)। लक्ष्मणगंज में बावड़ी के बाद सोमवार को युवक ने खंडहरनुमा बांकेबिहारी मंदिर में शंखनाद किया। शंखनाद की जानकारी होने पर हिंदू संगठन और दूसरे समुदाय के लोग पहुंचे। दूसरे समुदाय ने आपत्ति जताई। जिससे मौके पर पहुंचे पीएसी के जवान ने युवक को वहां से भगा दिया।
विज्ञापन

बता दें कि मोहल्ला लक्ष्मणगंज में बावड़ी को अस्तित्व में लाने के लिए खोदाई का कार्य चल रहा है। रविवार को मुकेश गुप्ता नाम के एक युवक ने बावड़ी में उतर कर शंखनाद कर दिया था। हालांकि युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। शहर इमाम मोहम्मद नाजिम ने आपत्ति जाहिर की थी। सोमवार की दोपहर 2.40 बजे करीब युवक बावड़ी से कुछ दूरी पर बने खंडहरनुमा बांकेबिहारी मंदिर पर पहुंचा। युवक भगवा कुर्ता पहने हुए था। गले में भगवा पटका लटका था। युवक ने शंखनाद से पहले कहा कि देश में गंदी राजनीति न हो। देश की शांति और उन्नति के लिए तथा विश्व के कल्याण के लिए वह शंख बजा रहा है। इसके साथ ही युवक ने शंख बजाया।
विज्ञापन

शंखनाद सुन कर दूसरे समुदाय के इक्का दुक्का लोग पहुंच गए। हिंदू संगठन के मन्तेश वार्ष्णेय और एक पीएसी का जवान मौके पर पहुंचा और युवक को वहां से भगा दिया। आगे ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed