{"_id":"69a9e4d52be3cc2cf9070f87","slug":"the-younger-brother-killed-the-elder-brother-by-hitting-him-on-the-head-with-a-brick-sambhal-news-c-204-1-chn1003-127387-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: छोटे भाई ने सिर में ईंट मार कर बड़े को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: छोटे भाई ने सिर में ईंट मार कर बड़े को मौत के घाट उतारा
Fri, 06 Mar 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव सिकरौरा खादर में पिता-पुत्र के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने पहुंचे छोटे भाई ने बड़े भाई धर्मपाल (50) के सिर में ईंट मार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पुत्रवधू की ओर से चचिया ससुर समेत चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के सिकरौरा खादर गांव में मंगलवार रात को रामचरन सिंह का बेटा सुनील कुमार पड़ोस में दोस्तों के साथ होली मिलने गया था और देर रात 12 बजे करीब घर वापस लौट कर आया। तभी पिता रामचरन सिंह ने उससे देर रात को लौटने का कारण जानने की कोशिश की तभी सुनील कुमार के द्वारा जवाब दिए जाने पर पिता-पुत्र में झगड़ा बढ़ गया। पिता ने बेटे को डराने-धमकाने के लिए ईंट उठा ली। शोर-शराबा सुनकर रामचरन के सगे बड़े भाई धर्मपाल भी मौके पर पहुंच गए और भतीजे को बचाने का प्रयास करने लगे। छीना-झपटी करने पर रामचरन ने गुस्से में ईंट धर्मपाल के सिर में मार दी।
धर्मपाल चीख-पुकार करता हुआ घर की तरफ दौड़ा और घर में आकर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल धर्मपाल को प्रधान चरन सिंह के निजी वाहन से उपचार हेतु सीएचसी जुनावई में ले गई। जहां चिकित्सकों ने धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वहीं मृतक की पुत्रवधू सोमवती की तहरीर पर चचिया ससुर रामचरन सिंह, चचिया सास धन्नो, देवर सुनील एवं प्रमोद कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया पंचनामा भरकर शव को सील कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
विज्ञापन
धर्मपाल की पुत्रवधू की ओर से चार लोगों के गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मुख्य आरोपी रामचरन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।