{"_id":"62128c0503ee7f5b0017272e","slug":"the-young-man-who-was-poisoned-in-the-bus-chandausi-news-mbd4194473200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव घोंसली राजा निवासी युवक जयपुर से मर्चेंट नेवी का प्रशिक्षण लेकर कर रोडवेज बस से घर लौट रहा था। रास्ते में बस में ही जहरखुरानी गिरोह ने युवक को नशीला पदार्थ दे दिया और नकदी सामान ले गए। बस परिचालक युवक को बेहोशी की हालत में गुन्नौर थाना क्षेत्र के नेहरू चौक पर छोड़ चला गया। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक का उपचार कराने के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए।
गांव घोंसली राजा निवासी दीपेंद्र सिंह का 19 वर्षीय पुत्र ओमपाल सिंह जयपुर से मर्चेंट नेवी का प्रशिक्षण कर रहा था। ओमपाल सिंह प्रशिक्षण खत्म करके शनिवार को जयपुर से रोडवेज बस से अपने गांव लौट रहा था। तभी रास्ते में बस में सवार जहरखुरानी गिरोह ने युवक को अपना शिकार बना लिया। रविवार की सुबह करीब चार बजे बस परिचालक बेहोशी की हालत में ही युवक को थाना गुन्नौर के नेहरू चौक पर छोड़ गया। घटना की सूचना मिलने पर युवक के पिता दीपेंद्र सिंह गुन्नौर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र ओमपाल चार माह से जयपुर में रहकर मर्चेंट नेवी का प्रशिक्षण कर रहा था।
वह शनिवार को तीस हजार रुपये लेकर रोडवेज बस से घर लौट रहा था। रास्ते में जहरखुरानी गिरोह ने नशीला पदार्थ देकर उसे अचेत कर दिया और रुपये व अन्य सामान ले गए। घटना की तहरीर गुन्नौर थाने में दी गई है। जबकि ओमपाल का उपचार निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है।