{"_id":"624b452bed18c0628862296a","slug":"the-young-man-who-came-to-meet-the-teenager-was-beaten-up-by-the-relatives-handed-over-to-the-police-chandausi-news-mbd4236726156","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से मिलने आए युवक को परिजनों ने पीटा, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से मिलने आए युवक को परिजनों ने पीटा, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। रोडवेज बस स्टैंड के पास किशोरी से मिलने आए बिहार के युवक को परिजनों ने जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को कोतवाली ले आई। किशोरी व युवक के बीच एक वर्ष पूर्व मिस कॉल के बाद बातचीत शुरू हुई थी। जो बाद में प्रेम प्रसंग में बदल गई। युवक तीन बार पहले भी युवती से रोडवेज बस स्टैंड के पास मिल चुका है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिलने पर पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान किया है।
बिहार के जनपद सिवान निवासी युवक प्रिंस ने एक वर्ष पूर्व अपने दोस्त को मोबाइल से फोन किया था। नंबर गलत होने पर चंदौसी में एक किशोरी ने कॉल रिसीव की। इसके बाद दोनों के बीच अक्सर बातचीत होने लगी। मोबाइल पर बातचीत के दौरान किशोरी व युवक में प्रेम हो गया। युवक प्रिंस ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करने जा रहा था। तभी दोनों के बीच रोडवेज बस स्टैंड के पास मिलने की बात तय हुई। तय कार्यक्रम के बाद युवक रविवार की शाम चंदौसी पहुंचा और एक होटल में किराए का कमरा लेकर रुक गया। सोमवार की सुबह युवक किशोरी से मिलने रोडवेज बस स्टैंड के पास पहुंच गया। किशोरी के आने पर दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। तभी किशोरी के परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को पिटाई शुरू कर दी। सड़क पर मारपीट होते देख भीड़ लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। युवक प्रिंस ने बताया कि वह पहले भी तीन बार किशोरी से रोडवेज बस स्टैंड के पास मिल चुका है। वह दिल्ली में मजदूरी करने जा रहा था, किशोरी के कहने पर उससे मिलने आया। किशोरी के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं देने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।