फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The young man was murdered by calling him from Delhi, an attempt was made to kill the girl.

दिल्ली से संभल बुलाकर की गई थी युवक की हत्या, युवती को मारने का प्रयास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
The young man was murdered by calling him from Delhi, an attempt was made to kill the girl.
संभल। अज्ञात शव मिलने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। शव की पहचान बिहार के जिला छपरा अंतर्गत गांव टडवा पोझिया निवासी अंकजराम पुत्र चंचलराम के रूप में हुई है। युवक की हत्या के बाद बिहार ले जाकर युवती की भी हत्या का प्रयास किया गया। इत्तेफाक से युवती की जान बच गई और उसने सारी कहानी बिहार पुलिस को बताई। जिसके बाद मामले की परतें खुलती चली गईं। बिहार पुलिस ने युवती की हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और संभल पुलिस ने युवक की हत्या में सहयोगी रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बहजोई में हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि 15 अक्तूबर की दोपहर हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बैनीपुर के नजदीक जंगल में संपर्क मार्ग किनारे 24-25 वर्षीय युवक का शव मिला था। युवक की हत्या गला काटकर की गई थी। हयातनगर थाना पुलिस के साथ फॉरेंसिक व सर्विलांस टीम को लगाया गया था। पुलिस ने तथ्यों के आधार पर हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव मंगनपुर निवासी वसीम को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि नखासा थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी सौतेले ससुर अनीस के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अनीस का साला बिहार में रहता है और उसकी बेटी से युवक का प्रेम प्रसंग था। इसी प्रेम प्रसंग को लेकर अनीस खफा था और साजिश के तहत अनीस युवती को अपने गांव सलारपुर ले आया और युवक को युवती से फोन कराया और बताया कि वह प्रेमी युगल की शादी करा देगा। युवक बिहार से दिल्ली आया हुआ था। दिल्ली से संभल के लिए चला तो मुरादाबाद आया और उसके बाद अनीस युवक को गांव मंगनपुर लेकर गया और वहां खाना खिलाकर सलारपुर के लिए लेकर चला था। इसी दौरान आरोपी युवक की हत्या कर शव फेंक आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि युवक की हत्या के बाद उसका सौतेला ससुर युवती को लेकर बिहार के लिए रवाना हो गया था। बिहार के सीवान में युवती का भी गला दबाया और मरा समझकर पुल से फेंक दिया था, लेकिन वह युवती बच गई और उसने बिहार पुलिस को सारी घटना की जानकारी थी। जिसके बाद आरोपी अनीस को बिहार पुलिस ने 17 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवती घायल है और उसका उपचार बिहार में चल रहा है।

वसीम की पत्नी ने सौतेले पिता पर लगाया फंसवाने का आरोप
संभल। हत्या के आरोप में जेल भेजे गए वसीम की पत्नी का कहना है कि उसका सौतेला पिता उससे और उसके पति से रंजिश रखता है। कई बार बर्बाद करने की धमकी देता है। 14 अक्तूबर को भी जब युवक के साथ आया तो बिहार में ईंट भट्ठा बनवाने को चलने के लिए वसीम से कहा था। जब वसीम ने कहा कि वह धान की कटाई कराएगा तो वह नाराज हो गया और उधार दिए 20 हजार रुपये की मांग की। वसीम की पत्नी का आरोप है कि उसी समय उसके सौतेले पिता ने कहा था कि रुपये नहीं दे रहा है तो अब अंजाम भुगतना पड़ेगा। महिला का कहना है कि उसके सौतेले पिता ने ही साजिशन उसके पति को हत्या के मामले में फंसवाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed