फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The young man lured the minor away, filed a report

Sambhal News: नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले गया युवक, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
The young man lured the minor away, filed a report
गुन्नौर। थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवक पड़ोसी की ही एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात को गेहूं की फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गया था। घर पर उसकी पत्नी व उसके छोटे दोनों बच्चे पर थे। रात को मोहल्ले का ही योगेश उनके घर में घुस आया और उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। उन्होंने कई जगह किशोरी की तलाश की, पर उसका कोई पता नहीं चला। तहरीर में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी योगेश के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नरेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही लड़की को बरामद कर कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed