{"_id":"67d87fa48e6d3a908d00bc35","slug":"the-young-man-had-forced-the-nurse-to-marry-him-and-killed-her-when-she-refused-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-120353-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: युवक ने नर्स पर बनाया था शादी का दबाव, इन्कार करने पर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: युवक ने नर्स पर बनाया था शादी का दबाव, इन्कार करने पर की थी हत्या
विज्ञापन
नर्स के हत्यारोपी।
- फोटो : नर्स के हत्यारोपी।
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय निजी अस्पताल की नर्स की हत्या लव जिहाद के चलते की गई थी। आरोपियों ने दूसरी मंजिल से नर्स को फेंका था। नर्स ने मुस्लिम युवक से शादी करने से मना कर दिया था। इसके बाद ही आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी कंपाउंडर गांव रामनगर निवासी रियाज और परियावली निवासी जीशान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पुलिस को पूछताछ में हत्या का कारण बताया है।
सीओ असमोली कुलदीप कुमार ने बताया कि हत्या की यह घटना 11 मार्च को देर रात में हुई। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद दो मंजिला इमारत से फेंककर हत्या करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर अस्पताल संचालक डॉक्टर व कंपाउंडर रियाज और जीशान के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की थी। आरोपियों ने बताया कि युवती नर्सिंग का काम करती थी। इसी दौरान जीशान की नर्स बातचीत होती थी, वह उसे प्यार समझने लगा और फिर शादी का दबाव बनाने लगा। लेकिन नर्स द्वारा मना करने पर जीशान ने रियाज के सहयोग से हत्या करने की साजिश रच दी थी।
आरोपियों ने बताया कि 11 मार्च की रात सभी ग्राउंड फ्लोर में बने कमरे में बैठकर बातें कर रहे थे, इसी दौरान नर्स और जीशान के बीच बहस हुई। इस पर रियाज ने सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। नर्स अस्पताल की दूसरी मंजिल पर पहुंच गई। इसी दौरान आरोपी भी छत पर पहुंच गए और छत से गिराकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को संभल-जोया रोड पर नगला फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।