फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The young man died in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The young man died in suspicious circumstances
ओबरी गांव में रविवार रात परिवार के साथ दो मंजिला मकान की छत पर सो रहा व्यक्ति सुबह में फर्श पर पड़ा मिला तो परिजनों के होश उड़ गए। आननफानन उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति के भाई ने हत्या की आशंका जता पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव ओबरी निवासी मोहम्मद नईम (35) पुत्र मोहम्मद अहसन चांदी वर्क का काम करता था। रविवार रात घर में ही चांदी के वर्क की पैकिंग के कार्य को निपटाने के बाद वह दो मंजिला की छत पर अपनी पत्नी साजिया और बच्चों के पास जाकर सो गया। सोमवार की तड़के करीब चार बजे पत्नी ने पति को फर्श पर पड़ा देखा तो उसके होश उड़ गए। अन्य परिजनों को जानकारी दी। परिजन नईम को उठाकर निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नईम के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का अंदेशा जताया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed