फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The young man consumed poison when his wife did not return from her parents' house

Sambhal News: मायके से पत्नी के न आने पर युवक ने खाया जहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The young man consumed poison when his wife did not return from her parents' house
बनियाठेर(संभल)। पत्नी के मायके से वापस न लौटने पर शनिवार को गांव ढकनगला निवासी धर्मेंद्र ने घर में रखे कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र दिल्ली में हलवाई की दुकान पर काम करता है। कुछ दिन पहले ही वह गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। बताया कि उसकी पत्नी करीब पांच माह से अपने मायके में रह रही है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए पत्नी के पास उसने अपनी भाभी को बुलाने भेजा था। लेकिन पत्नी ने ससुराल आने से मना कर दिया। फिर शनिवार सुबह धर्मेंद्र की अपनी पत्नी से फोन पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद उसने एक सुसाइड नोट लिखा और घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed