फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The work of installing tiles in the disabled toilets and rooms in the council schools is incomplete

परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय और कक्षों में टाइल लगाने का काम अधूरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The work of installing tiles in the disabled toilets and rooms in the council schools is incomplete
अधिकतर सरकारी विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के दो पैरामीटर्स पर अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है। यह हाल तब है जबकि बीते दिनों कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम की ओर से जिलेभर के सभी सरकारी विद्यालयों में दिव्यांग सुलभ शौचालय व कक्षों में टाइल लगवाने का कार्य प्राथमिकता से कराए जाने के निर्देश दिए थे। वहीं सीडीओ की ओर से भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को दोनों पैरामीटर्स पर जल्द से जल्द कार्य शुरू कराए जाने के लिए पत्र जारी किया जा चुका है। दोनों पैरामीटर्स पर सरकारी स्कूलों में पंचायत विभाग से कार्य कराया जाना हैं।
विज्ञापन

24 अगस्त को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान डीएम की ओर से जिलेभर के सरकारी स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स में से दो पैरामीटर्स दिव्यांग सुलभ शौचालय निर्माण कराए जाने समेत कक्षों में टाइल लगाए जाने का कार्य शुरू कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद 30 अगस्त को सीडीओ की ओर से भी डीपीआरओ समेत दूसरे अधिकारियों को स्कूलों में पत्र जारी कर 30 सितंबर तक दोनों पैरामीटर्स पर कार्य कराए जाने की बात कही गई थी। बावजूद इसके अभी तक कुल 79 सरकारी स्कूलों में दोनों पैरामीटर्स पर कार्य शुरू हो सका है।
विज्ञापन

डीसी सिविल सचिन सक्सेना ने बताया कि जिलेभर के 1289 परिषदीय विद्यालयों में से अभी तक 23 प्रतिशत (297) विद्यालयों में दिव्यांग सुलभ शौचालय का निर्माण कराया गया है। वहीं कुल 42 प्रतिशत (541) विद्यालयों में कक्षों में टाइल लगाने का कार्य कराया गया है। शेष विद्यालयों में दोनों पैरामीटर्स पर अभी तक कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed