फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The work of applying booster dose to 52,127 people started in the district from today.

जिले में आज से 52,127 लोगों को बूस्टर डोज लगाने का कार्य शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The work of applying booster dose to 52,127 people started in the district from today.
चंदौसी। जिले में दस जनवरी से 52,127 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीके की बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सुबह दस बजे से सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। बूस्टर डोज उन्हें ही लगाई जाएगी, जिन्हें दूसरा टीका लगवाए हुए 39 सप्ताह (नौ माह) का समय पूरा हो गया है। अलग से सत्र या शिविर का आयोजन नहीं होगा। जहां पर पहले से टीकाकरण चल रहा है, वहीं जाकर लोगों को बूस्टर डोज लगवानी होगी।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में तेजी के साथ संक्रमित रोगी बढ़ रहे हैं। चुनाव और तीसरी लहर को देखते हुए शासन ने हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को बूस्टर डोज (कोरोना से बचाव की तीसरी डोज) लगाने का लक्ष्य दिया है। संभल जनपद में सोमवार को सुबह दस बजे से जिला अस्पताल, सभी सीएचसी, पीएचसी व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर बूस्टर डोज लगाने का काम किया जाएगा। बूस्टर डोज के लिए लाभार्थी को अपने साथ टीकाकरण कार्ड (प्रमाणपत्र) साथ लेकर जाना होगा।
विज्ञापन

वर्ग लक्ष्य
हेल्थ वर्कर 6788
फ्रंट लाइन वर्कर 6789
60 वर्ष से अधिक आयु 38,550
कुल 52,127
759 हेल्थ वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर ने भी नहीं लगाई अभी पहली डोज
जिले में 213 हेल्थ वर्कर और 759 फ्रंट लाइन वर्कर ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक कोरोना से बचाव की एक भी डोज नहीं लगवाई है।
कोरोना से बचाव की बूस्टर डोज के लिए अलग से सत्र नहीं लगाए जाएंगे। जहां रूटीन के सत्र चल रहे हैं, हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग वहीं जाकर अपनी तीसरी डोज यानी बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। बूस्टर डोज उन्हें ही लगाई जाएगी, जिन्हें दूसरा टीका लगवाए हुए 39 माह का समय बीत गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनोज चौधरी, जिला सर्विलांस प्रभारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed