फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The woman, who was adamant about leaving with her lover, was taken away by her maternal family.

Sambhal News: प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी महिला को मायके वाले ले गए

Mon, 14 Sep 2026 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 14 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The woman, who was adamant about leaving with her lover, was taken away by her maternal family.
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां द्वारा शनिवार रात प्रेमी को घर बुलाने पर रविवार सुबह हंगामा हो गया। परिजनों ने महिला के कमरे से प्रेमी को पकड़ लिया और दोनों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने प्रेमी समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की है। वही, महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। इस जानकारी पर पहुंचे महिला के मायके वाले उसे उठाकर घर ले गए। इसके बाद यह हंगामा शांत हो सका।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार महिला का पति दिल्ली में मजदूरी करता है। महिला की कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से फोन पर बातचीत होती थी। शनिवार रात महिला ने उसे घर बुला लिया। सुबह ससुराल पक्ष को शक होने पर कमरे की तलाशी ली गई तो प्रेमी पकड़ा गया। बताया गया कि शाम करीब पांच बजे महिला भी थाने के बाहर पहुंच गई और प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच महिला के मायके वाले भी थाने पहुंचे और समझाने का प्रयास किया लेकिन महिला जिद पर अड़ी रही। बाद में मायके वाले उसे जबरन ले गए। इस दौरान थाने के बाहर काफी भीड़ जुट गई। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। गुन्नौर सीओ अंकित मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया युवक महिला के पति का रिश्तेदार है। पारिवारिक विवाद का मामला है। चार लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed