फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The woman who had a love marriage returned with her husband, had earlier been accused of forcibly feeding her meat

Sambhal News: प्रेम विवाह करने वाली महिला पति के साथ लौटी, पहले लगाया था जबरन मीट खिलाने के प्रयास का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
The woman who had a love marriage returned with her husband, had earlier been accused of forcibly feeding her meat
संभल। ऐंचोड़ा कंबाह थाने में पहुंचकर पति पर जबरन मीट खिलाने का आरोप लगाने वाली युवती अपने पति के साथ लौट गई और कार्रवाई करने से भी इनकार कर दिया है। महिला ने पहले हसनपुर और फिर सैदनगली थाने में भी यही आरोप लगाते हुए तहरीर देने का प्रयास किया था लेकिन मामला ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र का था ताे पुलिस ने भेज दिया था।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी युवती हसनपुर के एक निजी अस्पताल में नौकरी करती थी। इसी अस्पताल में ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक भी नौकरी करता था। इसी दौरान दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया और फिर एक दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया। परिजनों को छोड़कर युवती युवक के साथ आ गई और प्रेम विवाह कर लिया था। महिला ने आरोप लगाया था कि बकरीद पर ससुराल में मीट खाने का दवाब बनाया गया। इसकी जानकारी पर हिंदू संगठन भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन

हिंदू संगठन चाहते थे कि युवती पहले की तरह अपने परिवार के साथ रहे। महिला ने पति के साथ रहने की बात कही और कार्रवाई नहीं करने की बात कहकर पति के साथ चली गई। थाना प्रभारी ललित कुमार शर्मा का कहना है कि महिला का पति से आपसी कोई विवाद था, जिसे निपटाने की बात कहकर महिला चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed