{"_id":"698e2b24e9e2264a5a0461d9","slug":"the-woman-insisted-on-not-performing-the-last-rites-until-her-land-was-returned-sambhal-news-c-204-1-chn1003-126840-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जमीन वापस न मिलने तक अंतिम संस्कार न करने पर अड़ी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जमीन वापस न मिलने तक अंतिम संस्कार न करने पर अड़ी महिला
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर जगरूप में एक ग्रामीण की बीमारी से हुई मौत का मामला पुलिस तक पहुंच गया। ग्रामीण की पत्नी जमीन वापस न मिलने तक अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद महिला की जमीन वापस हुई और तब जाकर अंतिम संस्कार किया गया।
गांव के उल्फत (48) की शादी 20 वर्ष पहले अंगूरी देवी के साथ हुई थी। उनके कोई संतान नहीं हुई। बताया जाता है कि उल्फत के छोटे भाई ने 10 बीघा जमीन अपने नाम करा ली। 11 फरवरी की रात उल्फत के पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। देर रात पति की मौत हो गई। इसी दौरान पत्नी अंगूरी देवी को जमीन के संबंध में जानकारी हुई तो उसने अपने पति का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
महिला ने ग्रामीणों को बताया कि जब तक उसका देवर उसके पति से धोखाधड़ी से लिखवाई गई 10 बीघा जमीन वापस नहीं कर देता। तब तक वह उसका अंतिम संस्कार नहीं करेगी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गांव में पहुंच कर मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों में देवर द्वारा महिला को जमीन वापस करने की सहमति बनी। इसके बाद जमीन का बैनामा महिला के नाम कराया गया। जिसके बाद महिला के पति का अंतिम संस्कार कर दिया गया।