फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The woman insisted on leaving her husband and marrying her married lover, accompanied him from the police station

Sambhal News: पति को छोड़ विवाहित प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी महिला, थाने से साथ गई

Mon, 13 Jan 2025 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 13 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The woman insisted on leaving her husband and marrying her married lover, accompanied him from the police station

विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। चार साल पहले प्रेम प्रसंग के बाद अलग होने पर युवक-युवती की शादी हो गई। कुछ दिन पहले दोबारा मुलाकात हुई तो फिर दोनों का प्यार परवान चढ़ा। तीन जनवरी को प्रेमी युगल भाग निकले। महिला के पति शिकायत की तो पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। युवती ने थाने में दो टूक कहा कि वह प्रेमी की दूसरी पत्नी बनकर रहने को तैयार है लेकिन पति के साथ नहीं जाएगी। इसके बाद पति व अन्य परिजन पीछे हट गए और पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी शादीशुदा प्रेमी के साथ भेज दिया।
चार साल पहले डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग का थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अगस्त 2020 में प्रेमी युगल घर से भाग गया था। किशोरी के परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। तब गजरौला पुलिस ने दोनों को बरामद कर प्रेमी को जेल भेज दिया था। बालिग होने पर युवती की शादी डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हो गई थी। वहीं जेल से छूटने पर युवक ने दूसरी युवती से प्रेम विवाह कर लिया।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले गजरौला के बाजार में प्रेमी युगल की मुलाकात हो गई। दोनाें ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लिए और फिर से बातचीत शुरू हो गई। तीन जनवरी को प्रेमी युगल अपने-अपने घर से भाग निकले। महिला के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने फिर दोनों को बरामद कर लिया। सूचना मिलने पर महिला का पति व अन्य परिजन भी थाने पहुंच गए। महिला ने दो टूक कहा कि वह अपने प्रेमी से ही शादी करेगी। वह दूसरी पत्नी बनकर रहने को तैयार है लेकिन पति के साथ नहीं जाएगी। परिजनों ने काफी समझाया मगर वह नहीं मानी। उसकी जिद को देखते हुए परिजन पीछे हट गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि महिला के बयानों के आधार पर उसे प्रेमी के साथ भेज दिया गया। परिजनों ने भी इस मामले में अपनी सहमति दे दी है। निराश होकर पति घर लाैट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed