फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The woman committed suicide by hanging herself from the fan with her dupatta

Sambhal News: महिला ने पंखे से दुपट्टे का फंदा लगा कर दे दी जान

Sat, 29 Mar 2025 11:52 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 29 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The woman committed suicide by hanging herself from the fan with her dupatta
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र की पावर हाउस काॅलोनी में शनिवार की शाम महिला राखी (24) ने पंखे से दुपट्टे का फंदा लगा कर जान दे दी। मायके वालों ने पति और सास पर मकान निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर परेशान करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जनपद बरेली के आंवला के मोहल्ला गंज निवासी राखी की शादी डेढ़ साल पहले चंदौसी की पावर हाउस काॅलोनी निवासी अंकुश वाल्मीकि से हुई थी। छह माह की पुत्री भी है। शनिवार की शाम पांच बजे करीब राखी ने कमरे में पंखे से दुपट्टे का फंदा लगा कर जान दे दी। पता लगने पर परिजन कालोनी वालों की मदद से उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव घर ले आए।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंचे मृतका के भाई अरविंद ने पुलिस को बताया कि काफी समय से बहन के ससुराल वाले मकान बनवाने के लिए 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पति व सास आए दिन राखी को मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान कर रहे थे। इस संदर्भ में शुक्रवार को ही वह यहां आकर फैसला करा कर गया था। प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article