फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The wire of the high tension line fell on the buggy

हाईटेंशन लाइन का तार बुग्गी पर गिरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:00 AM IST
सार

थाना क्षेत्र के गांव मिठनपुर में स्कूल के पास जाती बैल बुग्गी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया।बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराकर बैल के ऊपर पड़े तार को हटाया गया।करंट की चपेट में आने से युवक दिनेश झुलस गया और बैल की करंट से मौत हो गई।

विज्ञापन
The wire of the high tension line fell on the buggy

विस्तार

थाना क्षेत्र के गांव मिठनपुर में स्कूल के पास जाती बैल बुग्गी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। हादसे में बुग्गी में जुड़े बैल की मौत हो गई और बुग्गी चला रहा युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराकर बैल के ऊपर पड़े तार को हटाया गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है तथा अधिकारियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जुनावई क्षेत्र के गांव मिठनपुर के किसान खुशीराम सिंह का पुत्र 25 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार शुक्रवार को बैल बुग्गी लेकर बदायूं जनपद के दहगवां से सामान खरीदने जा रहा था। जब बैलबुग्गी गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचती तो ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर बैलबुग्गी पर गिर गया। करंट की चपेट में आने से युवक दिनेश झुलस गया और बैल की करंट से मौत हो गई। युवक के शोर मचाने पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बिजली घर फोन करके सप्लाई बंद कराई। इसके बाद बैल के ऊपर पड़ा विद्युत तार हटाया। कुछ देर में युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने युवक को निजी चिकित्सक के भर्ती कराया है। घटना से ग्रामीणों में विद्युत विभाग के विरुद्ध आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन विद्युत लाइन जर्जर हो चुकी है, कहने के बाद तारों को बदलना नहीं जा रहा है। युवक के पिता ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed