{"_id":"680e95cd00e1aedd7f0fdeea","slug":"the-weight-of-jewelry-became-lighter-due-to-the-high-price-of-gold-and-silver-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-121963-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सोने-चांदी के भारी दाम से गहनों का वजन हुआ हल्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सोने-चांदी के भारी दाम से गहनों का वजन हुआ हल्का
विज्ञापन
संभल। अक्षय तृतीया इस बार तीस अप्रैल को मनाई जाएगी। अबूझ तिथि होने की वजह से इस दिन शादियाें की धूम रहेगी। वहीं इस दिन सराफा बाजार भी गुलजार दिखेगा। क्योंकि इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। लोग अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की खरीद करते हैं। लेकिन इस बार सोने चांदी के बढ़ते भाव के कारण लोग हल्के वजन के गहने पसंद कर रहे हैं।
वर्तमान में सोने और चांदी का भाव आसमान छू रहा है। ऐसे में सराफा बाजार में इसका साफ असर दिखाई दे रहा है। यहां बीते सालों में 15 दिन पहले से सोने-चांदी के जेवर व अन्य आइटम के लिए ऑर्डर मिलने शुरू हो जाते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। सीमित ही ऑर्डर अक्षय तृतीया पर सराफा व्यापारियों को मिले हैं। उसमें भी ग्राहक हल्के वजन के आभूषण पसंद कर रहे हैं। उनका मानना है कि परंपरा भी पूरी हो जाएगी और जेब खर्च भी कम होगा। हालांकि कुछ दुकानदार अच्छे कारोबार की उम्मीद लगाए हैं। उनका मानना है कि सोना चांदी लांग टाइम इन्वेस्ट है, जो आगे मुनाफा देगा।
-- -- -- -- -- -- -
बोले सराफा व्यापारी
-- -- -
अक्षय तृतीया को लेकर बाजार पूरी तरह तैयार है। लेकिन सोने चांदी का भाव अधिक होने से व्यापार कम होने की उम्मीद है। फिर भी परंपरा को ध्यान में रखकर विभिन्न प्रकार की आभूषण दुकान पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
-अजय कुमार, सराफ संभल
सोने चांदी की कीमतें आसमान छू रही हैं। फिर भी अक्षय तृतीया पर पूरे जनपद में चार से पांच करोड़ रुपये का व्यापार होने का अनुमान है। क्यों कि अक्षय तृतीया पर सोना चांदी खरीदना शुभ माना जाता है।
-नरेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष सराफ कमेटी संभल
जिस तरह सोने चांदी का भाव बढ़ा है, उससे अक्षय तृतीय पर बाजार हल्का रहने की उम्मीद है। पिछले सालों में 15 दिन पहले से ऑर्डर मिलने शुरू हो जाते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। महंगाई के वजह से लोग हल्के वजन के आभूषण खरीद रहे हैं।
-मयंक गुप्ता, सराफ
सोने चांदी का भाव बढ़ने से बाजार पर खासा असर है। पूर्व में अक्षय तृतीय पर अच्छा व्यापार होता रहा है, लेकिन इस बार महंगाई आड़े आ रही है।
-नीरज गुप्ता, सराफ संभल