फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The water level of Ganga started rising, about two and a half meters below the danger mark

Sambhal News: बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, खतरे के निशान से करीब ढाई मीटर नीचे

Sat, 28 Jun 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 28 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
The water level of Ganga started rising, about two and a half meters below the danger mark
गुन्नौर। बारिश का मौसम शुरू हो गया है। पहाड़ों पर हुई बारिश का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। राजघाट गंगा पर जल का स्तर धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार की सुबह 176.30 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 178.765 मीटर पर है। अभी गंगा खतरे के निशान से 2.465 मीटर दूर है। वहीं गंगा किनारे के ग्रामीणों में खेतों में गंगा का पानी घुसने का भय सताने लगा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजघाट गंगा घाट पर स्नान करने वालों की भीड़ देखी गई। पुल के नीचे जहां पिछले माह अधिकांश क्षेत्र सूखा पड़ा था, वहां अब गंगा का पानी तेज बहाव के साथ पहुंच गया है। चौधरी चरण सिंह नरौरा बैराज सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अंकित सिंह ने बताया कि मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने की वजह से जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन बाढ़ जैसे कोई हालत नहीं हैं। फिलहाल गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से करीब ढाई मीटर नीचे है। शुक्रवार की सुबह छह बजे गंगा का जल स्तर 176.30 मीटर दर्ज किया गया है। डाउनस्ट्रीम में बैराज से जल निकासी 14840 क्यूसेक है। उन्होंने बताया कि नरौरा में खतरे का निशान 178.765 मीटर पर है और 250000 क्यूसेक जल निकासी तक कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed