फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   the water level of ganga is below the danger mark

नरौरा में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से सवा मीटर नीचे

Sat, 28 Jul 2018 12:29 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल Updated Sat, 28 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
the water level of ganga is below the danger mark
नरौरा गंगा बैराज से निकलता गंगा का पानी। - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर लगातार मूसलाधार बारिश के बाद उफान पर चल रही गंगा की सहयोगी नदियों का पानी अब मैदानी भागों में प्रवेश करने लगा है। शुक्रवार को हरिद्वार से गंगा नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है। इससे बिजनौर व नरौरा डैम पर पानी बढ़ गया।
विज्ञापन


गुन्नौर के जुनावई क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नरौरा में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से सवा मीटर नीचे है। प्रशासन से सतर्कता बढ़ा दी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में पिछले चार दिन से हो रही भारी बारिश से गंगा की सहयोगी नदियां गंगोत्री, अलकनंदा, मंदाकिनी उफान पर है। जगह-जगह लगे बांध पर अतिरिक्त पानी छोड़े जाने का दबाव बन गया है। गुरुवार को हरिद्वार में पानी का बहाव 43,941 क्यूसेक प्रति सेकेंड था जोकि शुक्रवार को 86,144 क्यूसेक प्रति सेकेंड हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बिजनौर में गुरुवार के अपेक्षा पानी का बहाव दोगुना हो गया शुक्रवार को यहां से 1,12,785 क्यूसेक प्रति सेकंड की दर से पानी छोड़ा गया। इसका दबाव नरौरा के चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज पर पड़ रहा है। जहां शुक्रवार को 55,398 क्यूसेक प्रति सेकेंड से पानी छोड़ा गया।

अब जलस्तर 177.43 मीटर पर है। जहां 178.76 मीटर पर खतरे की घंटी बज जाती है। तार बाबू देवेश कुमार ने बताया कि नरौरा से ढाई लाख क्यूसेक प्रति सेकेंड पानी छोड़ने के बाद बाढ़ के हालात बन जाते है। अभी गंगा खतरे के निशान से काफी नीचे है। फिर भी बाढ़ आशंकित क्षेत्रों में अलर्ट भेजा गया है।


अगर पहाड़ों पर बारिश के आसार ऐसे ही बने रहे तो अगले एक दो दिन में गंगा नदी का पानी खतरे के निशान का पार करने की संभावना रहेगी। लिहाजा जुनावई क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांवों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।              
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed