{"_id":"68cc6bece6c327f9b101845e","slug":"the-water-level-of-ganga-increased-on-the-second-day-as-well-increasing-the-trouble-sambhal-news-c-204-1-chn1003-123086-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दूसरे दिन भी बढ़ा गंगा का जलस्तर बढ़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दूसरे दिन भी बढ़ा गंगा का जलस्तर बढ़ी मुसीबत
Fri, 19 Sep 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। गंगा का जलस्तर फिर से लगातार बढ़ता जा रहा है। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई। जिससे गंगा का पानी तटीय ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों से नहीं उतर पा रहा है। किसानों की फसलें बाढ़ के पानी में जलमग्न हैं। जो किसानों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।
दो दिन से पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश और बादल फटने की घटनाओं के बाद से एक बार फिर गंगा ने उफान भरना शुरू कर दिया है। बुधवार को नरौरा बैराज पर गंगा का जलस्तर 178.12 मीटर था। जो बृहस्पतिवार को बढ़ कर 178.34 मीटर हो गया, जबकि खतरे का निशान 178.675 मीटर पर है। बृहस्पतिवार को 61454 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। राजघाट गंगा घाट पर भी मंदिर की पैढि़यों पर पानी ऊपर की ओर चढ़ रहा है। क्षेत्र के बांध से सटे गांव गंगावास फतेहपुर, मीरमपुर, बझांगी, तोतापुर, बिचपुरी सैलाब, हुसैनपुर सैलाब, शहाजहानाबाद समेत दर्जनों गांव के लोगों में बाढ़ की दहशत बनी हुई है। हालांकि यहां खेतों में घुसा बाढ़ का पानी अभी तक उतरा नहीं है। जिससे धान, बाजरा आदि की फसलें खराब होने के कगार पर पहुंच गई है।