Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The Water Coolers for Dignitaries Have Broken Down... Thirsty Passersby Are Wandering in Search of Water.

Sambhal News: माननीयों के वाटर कूलरों का दम निकला...प्यासे भटक रहे राहगीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The Water Coolers for Dignitaries Have Broken Down... Thirsty Passersby Are Wandering in Search of Water.
सरायतरीन। माननीयों के द्वारा जो वाटर कूलर जनता के लिए लगाए थे वह जनता का गला तर नहीं कर पा रहे हैं। लगभग सभी खराब पड़े हैं। इस भीषण गर्मी में यह वाटर कूलर ठंडा पानी तो क्या, सादा पानी भी नहीं दे पा रहे है। ऐसे में राहगीर भटकते रहते हैं। यह स्थिति पवांसा ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों में देखने को मिली है।
विज्ञापन

शनिवार को गांव सौंधन मोहम्मदपुर में वाटर कूलर की पड़ताल की गई तो सामने आया कि माननीयों ने ग्राम पंचायत में चार वाटर कूलर लगवाए थे, जिससे जनता अपना गला तर कर सके और माननीयों की याद भी उनके जहन में बसी रहे लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ। वाटर कूलर ही खुद फिलहाल प्यासे हैं और उनकी सुध लेने वाला नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि भाजपा की पवांसा ब्लॉक प्रमुख प्रेमकुमारी ने गांव में दो वाटर कूलर लगवाए थे लेकिन कई महीने से खराब पड़े हैं। इसी तरह सपा की विधायक पिंकी यादव ने भी गांव में दो वाटर कूलर लगवाए थे। वह भी ग्रामीणों को पानी नहीं पिला पा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव सादनगर और शाकिन शोभापुर खालसा में भी सपा की विधायक ने दो वाटर कूलर लगवाए थे लेकिन दोनों ही खराब पड़े हैं। गांव चिरौली भगवंतपुर में भाजपा के एमएलसी सतपाल सैनी ने गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को राहत देने के लिए वाटर कूलर लगवाया था। लेकिन पिछले आठ महीने से मरम्मत तक नहीं हुई है। इस वाटर कूलर के नजदीक ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी बना है जिस पर हर दिन मरीज पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचओ अनुति ने बताया कि उनकी तैनाती अगस्त से है लेकिन यह वाटर कूलर खराब ही मिला था। मरीजों को परेशानी होती है। गांव मल्लाह मुस्तफाबाद में क्षेत्र पंचायत निधि से वाटर कूलर तो लगा दिया लेकिन सबमर्सिबल पंप नहीं लगाया, बल्कि गांव के एक व्यक्ति के घर से पाइप जोड़ दिया। अब उनका भी सबमर्सिबल पंप खराब पड़ा है। इसलिए ग्रामीण परेशान हैं। पवांसा पुलिस चौकी के नजदीक वाटर कूलर लगा है और इसका भी सबमर्सिबल पंप नहीं लगा है। पुलिस चौकी के सबमर्सिबल पंप से ही पानी भरा जाता है। फिलहाल यह खराब पड़ा है तो यह सेवा भी बंद है।
0000000
क्या बोले ग्रामीण-

क्षेत्र पंचायत निधि से गांव में वाटर कूलर लगाया गया था लेकिन सबमर्सिबल पंप ठेकेदार के द्वारा नहीं लगाया गया। वाटर कूलर जहां लगा हैं वहीं एक ग्रामीण के घर के सबमर्सिबल पंप से पाइप लगाकर पानी भरा जाता था लेकिन अब ग्रामीण का भी सबमर्सिबल पंप खराब है। इसलिए पानी नहीं भरा जा रहा।


किशनपाल सिंह, गांव मल्लाह मुस्तफाबाद

0000


विधायक और क्षेत्र पंचायत निधि से लगाए गए वाटर कूलर खराब पड़े हैं। इन्हें सही करने के लिए किसी के द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही। राहगीर और ग्रामीणों को भीषण गर्मी में ठंडा पानी नहीं मिल रहा है। शासकीय धन का दुरुपयोग किया गया है।

हरपाल सिंह, गांव सौंधन मोहम्मदपुर

0000


विधायक निधि से गांव में वाटर कूलर लगाया गया था लेकिन ठंडा पानी नसीब नहीं है। भीषण गर्मी पड़ रही है और जिम्मेदार मरम्मत तक नहीं करा रहे। ग्रामीण परेशान रहते हैं।

अतर पाल, गांव साधनगर
000
पवांसा पुलिस चौकी पर जो वाटर कूलर लगा है। वह खराब है। लोग अपने-अपने गंतव्यों पर जाने के लिए चौकी पर खड़े होते हैं। इस समय पानी भी नहीं मिल रहा है।

दिनेश कुमार, राहगीर

000


ब्लॉक क्षेत्र में जिन स्थानों पर लगे वाटर कूलर खराब पड़े हैं। उनकी जानकारी नहीं है। सोमवार को ग्राम पंचायत सचिवों से मामले की जानकारी कराई जाएगी। जो खराब हैं उनकी मरम्मत होगी।

गुरुदयाल सिंह, एडीओ पंचायत पवांसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed