फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The water comes out dirty... we are forced to drink it after straining it through a cloth.

Sambhal News: गंदा आता है पानी...कपड़े से छानकर पड़ रहा पीना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The water comes out dirty... we are forced to drink it after straining it through a cloth.
संभल। नगर पालिका के वार्ड संख्या 20 में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। यहां की व्यवस्था बदहाल है, जिससे लोगों को हर दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क, सफाई और पानी की आपूर्ति जैसी बुनियादी सेवाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं। पानी तो इतना गंदा आ रहा है कि लोगों को प्रयोग करने से पहले से छानना पड़ रहा है।
विज्ञापन




वार्ड में सड़कों की हालत अत्यंत खस्ता है और जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इससे बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। पानी की आपूर्ति भी बेहद खराब है, जिससे घरों तक दूषित और गंदा पानी पहुंच रहा है। लोग मजबूरन कपड़े से पानी छानकर अपनी दैनिक जरूरतों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का दावा है कि उन्होंने इन समस्याओं को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है। हालांकि, उनकी शिकायतों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई या समाधान नहीं किया गया है। इस कारण उन्हें हर दिन मूलभूत समस्याओं से जूझना पड़ रहा है और उनका जीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि करीब छह हजार की आबादी में 50 प्रतिशत लोग परेशान हैं। जिन लोगों के घरों में सबमर्सिबल पंप नहीं है वह ज्यादा समस्या से जूझ रहे हैं।
0000
क्या बोले लोग-
मोहल्ले में जो वाटर कूलर लगा था वह खराब काफी समय से है। चौराहे पर लगा था। पहले मशीन लगी थी लेकिन वह भी निकाल ली गई। अब लोग कूड़ेदान के रूप में प्रयोग कर रहे हैं।
नसीरूद्दीन, बेगम सराय, संभल

000
नगर पालिका की पानी आपूर्ति जो मोहल्ले में मिल रही है वह गंदा आ रहा है। कीचड़ की तरह आता है। पानी का कर तो सभी अदा कर रहे हैं। कई बार शिकायत कर दी लेकिन अभी तक पानी की समस्या को दूर नहीं किया गया।
मोहम्मद मलिक, बेगम सराय, संभल
000
कई साल से सड़क टूटी पड़ी है। गहरे और बड़े गड्ढे हैं। आए दिन लोग गिरते रहते हैं। कई बार सड़क निर्माण की मांग उठा रहे हैं लेकिन अब तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया। इससे लोगों को परेशानी होती है।

उवैस, बेगम सराय, संभल
000
टंकी में कपड़ा बांधकर पानी घर के बर्तन में भरा जाता है। इसके बाद भी पीने योग्य नहीं रहता। इधर उधर से पानी भरा जाता है। कई महीने से यह समस्या है। इसका समाधान शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा।
ओमप्रकाश, बेगम सराय, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed