फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The walls of the drain are collapsing, turning the road into a garbage dump.

Sambhal News: नाले की ढह रही दीवारें, सड़क को बना दिया कूड़ाघर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The walls of the drain are collapsing, turning the road into a garbage dump.
चंदौसी। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 11 में भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से लोग जूझ रहे हैं। नाले की झुकी हुई दीवारें हादसे को न्यौता रही हैं। तो वहीं सड़क पर कूड़ाघर बना दिया गया। कई जगह सड़कें और फुटपाथ उखड़ गए हैं। वार्ड के कई मोहल्लों में नई पेयजल पाइप लाइन बिछने के बाद भी अभी तक पानी घरों में नहीं पहुंचा। लोग सभासद और पालिका के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन

पालिका के वार्ड नंबर 11 में मोहल्ला खेड़ा गेट, कैथल गेट नई पुलिया तक, मोहल्ला राज, मोहल्ला रतन, अंसारी नगर आदि मोहल्ले शामिल हैं। यहां सबसे बढ़ी समस्या खेड़ा गेट मोहल्ले की है। यहां से होकर कैथल की ओर जा रहे बड़े नाले की दीवारें काफी झुक और खोखली हो गई हैं। स्थानीय लोगों ने लकड़ी का बल्ला आदि लगा कर दीवारों को गिरने से रोकने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अचानक से कभी भी हादसा हो सकता है। नाले के दोनों ओर से लोगों की आवाजाही रहती है। बच्चे भी खेलते रहते हैं। इस समस्या पर गौर नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खेड़ा गेट मोहल्ला के पास पुलिया के निकट सड़क को कूड़ाघर बना दिया गया है। इससे वहां दिन भी बदबू फैली रहती है। गोवंशीय पशुओं आदि जानवरों का जमघट लगा रहता है। सभासद का कहना है कि उन्होंने कूड़ा घर बनवाने की मांग की है। इसी पुलिया से गणेश मेला रोड की सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग फुटपाथ जर्जर और सड़क से नीचा हो गया है। मेला ग्राउंड के पास गली की इंटरलॉकिंग सड़क उखड़ गई है। खेड़ा गेट में स्ट्रीट लाइटें नहीं लगीं। बल्ब लगे हैं। वह भी खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मोहल्ला राज के तमाम घरों में नहीं पहुंच रहा पानी
चंदौसी। वार्ड 11 के मोहल्ला राज में नई पाइप लाइन बिछने के बाद से ही तमाम घरों में पालिका का पानी नहीं पहुंच रहा। बता दें कि तीन साल पहले शहर में अमृत योजना के अंतर्गत पेयजल पाइप लाइन बिछाई गई थी। तब से ही पाइप लाइन सही ढंग से काम नहीं कर पा रही है। जगह-जगह लीकेज की समस्या लगातार हो रही है। वहीं मोहल्ला राज में भी पाइप लाइन बिछाई गई थी। उसके बाद से कुछ ही घरों में पानी पहुंच पा रहा है। तमाम घरों में पानी ही नहीं पहुंच सका है। संवाद
---------
हमारे मोहल्ले में जब से नई पाइप लाइन बिछी है, तब ही से घरों में पानी नहीं आ रहा है। जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
-कासिम
----
हमारे मोहल्ला खेड़ा गेट से होकर जा रहे नाले की दीवारें क्षतिग्रस्त होकर झुक गई हैं। इससे मोहल्ले वालों ने ही हादसे के भय से दीवारों को डंडे लगा कर रोकने का प्रयास किया है। नाला निर्माण होना चाहिए।
-सुमित कुमार
----
मोहल्ला खेड़ा गेट में स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं, यहीं पास ही पुलिया के निकट कूड़ाघर बना दिया गया है। इससे आने जाने वालों को काफी परेशानी होती है। समस्या का समाधान कराया जाए।
-रवि कुमार
-----
मेरे वार्ड में सिर्फ दो सड़क मोहल्ला रतन और मामा जनरल स्टोर से देवी चौराहे तक की इंटरलॉकिंग से बनाई गई हैं। इसके अलावा कहीं भी कोई सड़क नहीं बनी। मेला रोड की सड़क के दोनों ओर के फुटपाथ जर्जर हैं। खेड़ा गेट का नाला काफी जर्जर हो गया है। कभी भी हादसा हो सकता है। इसके अलावा अन्य समस्याएं भी हैं। जिनके बारे में पालिका अधिकारियों से कहा गया है।

शहबाज खान उर्फ अन्ना, सभासद, वार्ड 11
---------
खेड़ा गेट के नाले के निर्माण को लेकर कार्य योजना बनाई जा रही है। साथ ही यहीं पुलिया के पास कूड़ा घर को बाउंड्रीवाल बना कर सुरक्षित किया जाएगा। इससे लोगों को परेशानी न हो सके। इसके अलावा वार्ड में की जो समस्याएं हैं। वह कराए जा रहे हैं। कुछ इंटरलॉकिंग सड़कें भी बनाई गई हैं।
-लता वार्ष्णेय, पालिकाध्यक्ष चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed