फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The voice of 14 years has become silent, the hope of the District Struggle Committee has also been shattered

Sambhal News: 14 वर्ष की आवाज हुई मौन, जिला संघर्ष समिति की भी आस टूटी

Fri, 08 Aug 2025 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 08 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The voice of 14 years has become silent, the hope of the District Struggle Committee has also been shattered
संभल। जिले बनने के बाद उठी संभल में जिला मुख्यालय की मांग अब शांत हो गई। इसके साथ ही इसके लिए संघर्ष कर रहे लोगों की आस भी टूट गई।
विज्ञापन

28 सितंबर 2011 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने भीमनगर के नाम से जिले की घोषणा की थी। इसका भी खूब विरोध किया गया था। बाद में सपा शासन आया तो भीमनगर से नाम बदलकर संभल किया गया। इसके बाद मांग जिला मुख्यालय की उठाई गई। संभल में जिला मुख्यालय बनाया जाए। इसकी मांग हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक सुर में उठा रहे थे। इसी आवाज को आगे बढ़ाने का काम जिला संघर्ष समिति कर रही थी। इस समिति के लोगों ने विरोध प्रदर्शन और सामूहिक तालाबंदी तक कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया तो आठ लोग 19 दिन जेल में रहकर आए। इसके बाद भी आवाज शांत नहीं हुई। लगातार जिला मुख्यालय की आवाज उठती रही। जिला संघर्ष समिति के पदाधिकारी मोहम्मद नाजिम ने बताया कि 14 दिन चंदौसी चौराहे पर घेराव किया था। 84 दिन पुराने अस्पताल में प्रदर्शन किया। 52 दिन एसडीएम कोर्ट के परिसर में धरना देते रहे। इसी तरह से अलग-अलग समय में प्रदर्शन कर जिला मुख्यालय की मांग उठाई लेकिन अब आस टूट गई। इससे शहर मायूस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed