{"_id":"65f75f466b5876f6e1012fa6","slug":"the-village-heads-husband-had-hatched-a-conspiracy-to-ask-for-borrowed-money-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-108853-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ग्राम प्रधान के पति ने उधार के रुपये मांगने पर रची थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ग्राम प्रधान के पति ने उधार के रुपये मांगने पर रची थी साजिश
Mon, 18 Mar 2024 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव चौपा में आठ मार्च की रात हुई डकैती की साजिश ग्राम प्रधान के पति बिजेंद्र ने रची थी। डकैती में शामिल बदमाशों से पूछताछ में ये बताया। पुलिस ने ग्राम प्रधान के आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गांव निवासी पीड़ित सतेंद्र राघव के करीब चार लाख रुपये ग्राम प्रधान के पति पर निकल रहे थे। पीड़ित ने रुपयों की बार-बार मांग की तो आरोपी ने बदमाशों से मिलकर डकैती की साजिश रची। इसके बाद ही आठ मार्च की रात को घटना अंजाम दी गई। पुलिस की छानबीन में यह तथ्य सामने आने पर ग्राम प्रधान के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस डकैती की घटना में शामिल पांच बदमाश गिरफ्तार कर चुकी है। बदमाशों से नकदी व जेवर भी बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि डकैती की घटना के लिए ग्राम प्रधान के पति ने संपर्क किया था। इसके बाद ही घटना अंजाम दी गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने ग्राम पंचायत के चुनाव के दौरान रुपये लिए थे। बाद में भी रुपये लिए। करीब चार लाख रुपये होने पर जब रुपये वापस मांगे तो टाल मटोल करने लगा। बताया कि जो बदमाश पुलिस की मुठभेड़ में पकड़ा गया है। इसका आरोपी के घर आना जाना था। संवाद