फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The Vaishya Ekta Samiti honored women and social workers.

Sambhal News: वैश्य एकता समिति ने मातृ शक्ति व समाजसेवियों का किया सम्मान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The Vaishya Ekta Samiti honored women and social workers.
चंदौसी। वैश्य एकता समिति ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर वार्षिकोत्सव और सम्मान समारोह का आयोजन रामगबाग रोड स्थित श्री बारहसैनी सेवा सदन में हर्षोल्लास के साथ किया। कार्यक्रम में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में 101 माताओं को सम्मानित कर कार्यक्रम को विशेष बनाया गया। समारोह में समाजसेवी संस्थाओं को भी सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने समिति को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए समाज की एकता और योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन



कार्यक्रम की शुरुआत पालिकाध्यक्ष चंदौसी लता वार्ष्णेय, बहजोई पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू, दीपक गोयल, अरुण सिंघल, सचिन गुप्ता सीए और मौसम गुप्ता द्वारा फीता काटकर व मां लक्ष्मी के समक्ष दीप जलाकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में छोटे-छोटे बच्चों ने गणेश वंदना और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके उपरांत समिति द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर 101 माताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वैश्य समाज राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। वैश्य समाज ने प्राचीन काल से कृषि, पशुपालन और व्यापार के माध्यम से देश की आर्थिक नींव को मजबूत करने का कार्य किया है। अंत में समाज की एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष लवित वार्ष्णेय और संचालन डॉ. दुर्गा टंडन ने किया। इस मौके पर महामंत्री आकाश वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष दीपेश कुमार, प्रवीण गुप्ता, डॉ. दिशांत गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, मयंक वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, प्रखर गर्ग, अनमोल वार्ष्णेय, प्रथम वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed