फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The uprooted road for the sewer line was not repaired even after one and a half years.

Sambhal News: सीवर लाइन के लिए उखड़ी सड़क डेढ़ वर्ष बाद भी नहीं की ठीक

Wed, 22 Nov 2023 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 22 Nov 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
The uprooted road for the sewer line was not repaired even after one and a half years.
संभल। नगर पालिका परिषद के मोहल्ला बेगम सराय में करीब डेढ़ वर्ष पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क अभी तक दुरूस्त नहीं की है। इस सड़क पर गड्ढे अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। इस मार्ग से स्कूल जाने वाले बच्चे और अन्य लोग गुजरते हैं। हर दिन परेशानी झेलनी पड़ती है। धूल और मिट्टी से पैदल निकलना मुश्किल है। लोगों का कहना है कि लगातार शिकायत के बाद भी सुध नहीं ली जा रही है। तत्कालीन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के कार्यकाल में सड़क को उखाड़ा गया था। वर्तमान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। उनसे भी शिकायत की है। लोगों का कहना है कि कई शिकायतों के बाद भी बोर्ड बैठक में सड़क का प्रस्ताव पास नहीं कराया गया है। जबकि यह लोगों के लिए बड़ी समस्या है।
विज्ञापन

क्या बोले लोग

डेढ़ वर्ष पहले सीवर लाइन बिछाई गई थी। तब से सड़क उखड़ी पड़ी है। इस सड़क से वाहन से चलने में भी दिक्कत होती है। गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। -अकरम, बेगम सराय।
विज्ञापन

इस उखड़ी सड़क पर चलना मुश्किल है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पति से भी इसकी शिकायत कर दी है। उन्होंने फंड आने पर सड़क निर्माण कराने की बात कही है। -मोहम्मद फैजान, बेगम सराय
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल जाने वाले बच्चों के रिक्शे इसी सड़क से होकर गुजरते हैं। बच्चों को काफी परेशानी होती है। कई बार बाइक सवार भी इस सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। -वासिफ, बेगम सराय

सड़क उखड़े हुए काफी समय हो गया है। अब धूल-मिट्टी उड़ती रहती है। पैदल चलना भी मुश्किल है। नगर पालिका का नया अध्यक्ष बनने के बाद भी इस सड़क की सुध नहीं ली गई है। -फैजान, बेगम सराय
वर्जन
बोर्ड बैठक होनी है। उसमें सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव पास कराया जाएगा। इसके बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा। -रामपाल सिंह, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed