{"_id":"626457f5cb42da4bbf47e810","slug":"the-unfinished-building-of-one-stop-center-is-still-a-showpiece-in-the-collectorate-chandausi-news-mbd425752447","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में अभी भी शोपीस बनी है वन स्टॉप सेंटर की अधूरी बिल्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में अभी भी शोपीस बनी है वन स्टॉप सेंटर की अधूरी बिल्डिंग
विज्ञापन
बहजोई। घरेलू हिंसा समेत दूसरे मामलों से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को एक ही छत के नीचे पुलिस व अस्पताल समेत अल्प अवधि आवास व खान-पान की सुविधा मुहैया कराए जाने को लेकर लेकर शासन की ओर से जिले को वन स्टॉप सेंटर की सौगात दी गई थी। करीब 48 लाख रुपये की लागत से वन स्टॉप सेंटर का भवन बनना प्रस्तावित किया गया था। शासन की मंशा थी कि पीड़ित महिलाओं को मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस व स्वास्थ्य समेत अल्प अवधि आश्रय व खान-पान की व्यवस्था कराई जा सके। इसको लेकर शासन की ओर से वित्तीय वर्ष 2018-19 में 48 लाख 69 हजार 371 रुपये का प्रस्ताव मिला। इसके तहत 25 जुलाई 2018 को जिले को पहली किस्त के रूप में 24 लाख 34 हजार 686 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई। इसके सापेक्ष जिला प्रोबेशन अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम की ओर से कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को 30 दिसंबर 2019 को किस्त की धनराशि उपलब्ध करा दी गई थी। धनराशि मिलने पर कार्यदायी संस्था की ओर से वन स्टॉप सेंटर के भवन का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया था। करीब 10 माह पूर्व कार्यदायी संस्था की ओर से भवन का निर्माण कार्य पूरा करा दिया गया था। बाद में भवन निर्माण के लिए संस्था को दूसरी किस्त की धनराशि का इंतजार था। बीते 10 मार्च 2022 को शासन की ओर से भवन निर्माण की दूसरी किस्त के रूप में 18 लाख 34 हजार 685 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई। कार्यदायी संस्था को 22 मार्च 2022 को फिर से निर्माण कार्य शुरू कराए जाने के लिए धनराशि उपलब्ध करा दी गई। धनराशि उपलब्ध होने के करीब एक माह बीतने पर भी वन स्टॉप सेंटर के भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
----
पी-01
----
इनसेट
----
दूसरे भवनों में कराई जा रही अल्प आश्रय की सुविधा
बहजोई। वन स्टॉप सेंटर की बिल्डिंग न बन पाने के कारण हिंसा पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को सुनवाई के दौरान दूसरे भवनों में अल्प आश्रय की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए चंदौसी के घटिया गेट स्थित आश्रय स्थल में तथा बबराला के लोक निर्माण विभाग के भवन में पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं का अल्प आवास कराए जाने की मजबूरी बनी है। यहां कभी-कभी समय से भोजन और सुरक्षा को लेकर भी मुश्किल बनी रहती है।
-----
इनसेट-
----
पशुपालन विभाग के कक्ष में चल रहा है वन स्टॉप सेंटर
बहजोई। भवन निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण वन स्टॉप सेंटर पशुपालन विभाग के कक्ष में अस्थायी तौर पर संचालित किया जा रहा है। यहां दफ्तर स्टाफ से लेकर पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं आदि को पेयजल व शौचालय आदि की दिक्कत रहती है।
विज्ञापन
----
कोट
----
बीते 22 मार्च 2022 को कार्यदायी संस्था के लिए दूसरी किस्त की धनराशि के रूप में 18 लाख 34 हजार 685 रुपये का चेक उपलब्ध करा दिया गया है।
शैलेंद्र कुमार गौतम, जिला प्रोवेशन अधिकारी, संभल।
-----
कोट
----
वन स्टॉप सेंटर के भवन निर्माण को लेकर दूसरी किस्त की धनराशि तो प्राप्त हो गई है, लेकिन बिल्डिंग में चुनाव संबंधी सामग्री आदि रखे होने के कारण दोबारा निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। बिल्डिंग में रखी चुनाव सामग्री आदि को हटाए जाने को लेकर सक्षम अधिकारियों से बातचीत भी की गई है। चुनाव सामग्री हटते ही भवन का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
आरके वर्मा, ईएक्सईएन, आरईडी, संभल।
------
कोट-
----
वन स्टॉप सेंटर के निर्माणाधीन भवन में रखी चुनाव सामग्री हटाए जाने के लिए निर्वाचन विभाग के स्टाफ से कहा गया है। एक-दो दिन में भवन के कक्षों में रखी चुनाव सामग्री हटवा दी जाएगी।
कमलेश कुमार अवस्थी, अपर जिलाधिकारी, संभल।