फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The truck overturned after colliding with the divider

डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
The truck overturned after colliding with the divider
संभल। सिरसी में शुक्रवार की देर रात सीमेंट के कट्टों से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद कुछ कट्टे सड़क पर बिखर गए और ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि आसपास कोई नहीं था। अगर हादसा दिन में होता तो जनहानि हो सकती थी।
विज्ञापन

संभल-मुरादाबाद मार्ग पर सिरसी में मोती मस्जिद के सामने दादा मखदूम साहब के मजार के पास शुक्रवार की देर रात्रि सीमेंट के कट्टों से भरा हुआ ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। ट्रक चालक भी केबिन में फंस कर रह गया। लोगों ने केबिन का शीशा तोड़ा और बमुश्किल ट्रक चालक को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ट्रक चालक मोहन लाल निवासी मझोला जनपद पीलीभीत ने बताया कि वह सिकंद्राबाद से शाम चार बजे सीमेंट के छह सौ कट्टे भरकर बरेली जा रहा था। सिरसी में हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed