{"_id":"68336d74d732bfc6370e34c0","slug":"the-tractor-trolleys-wheel-got-stuck-in-the-pit-dug-for-the-pipeline-and-a-jam-occurred-sambhal-news-c-204-1-chn1001-120325-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में ट्रैक्टर ट्राली का पहिया फंसने से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में ट्रैक्टर ट्राली का पहिया फंसने से लगा जाम
Mon, 26 May 2025 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 26 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
बबराला। कस्बे के मुख्य बाजार में रविवार शाम चार बजे करीब लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली का पहिया सड़क के गड्ढे में फंस गया। इस दौरान गड्ढे के अंदर पड़ी पेयजल पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। गड्ढे में ट्रैक्टर-ट्राॅली फंसने से करीब दो घंटे तक मुख्य बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। जिसके बाद चालक ने दूसरे वाहन की मदद से अपने वाहन को गड्ढे से निकाला। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सड़क को पानी के पाइप डालने के लिए खोद दिया गया। पाइप लाइन बिछाने के बाद सिर्फ खानापूर्ति कर गड्ढों को भरा गया। जिससे आए दिन कोई न कोई वाहन इन गड्ढों में फंस जाता है और जाम की समस्या पैदा हो जाती है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
दो ट्रांसफार्मर से वायर ले गए चोर
गुन्नौर।
गुन्नौर अवर अभियंता रोहित मुखिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 मार्च की रात चंदौसी रोड पर स्थापित 250 केवीए और मुख्य इंदिरा चौक पर लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर से चोर वायर निकालकर अपने साथ ले गए। अवर अभियंता ने बताया कि चोरी की सूचना विभाग को 15 मार्च को दे दी गई थी, लेकिन औपचारिक रिपोर्ट दर्ज कराने में कुछ समय लग गया। चोरी की वारदात से स्थानीय बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा है और मरम्मत कार्य जारी है। वहीं इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।