फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The tomb was moved 18 feet back without any demolition

Sambhal News: संशोधित-बिना तोड़फोड़ 18 फीट पीछे खिसकाई गई मजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The tomb was moved 18 feet back without any demolition
संभल। सरकारी भूमि पर बताई गई मजार को बिना तोड़फोड़ निर्धारित स्थान से हटाने में कामयाबी मिल गई। जैक व अन्य उपकरणों की मदद से मजार को 18 फीट पीछे शिफ्ट कर दिया गया। अगले चरण में और 18 फीट शिफ्टिंग करने की योजना है।
विज्ञापन

मामला हजरत याकूब शाह अली चिश्ती की मजार का है। यह मजार संभल-बहजोई मार्ग पर हयातनगर में सड़क किनारे स्थित है। कुछ समय पहले प्रशासन ने इसे सरकारी भूमि पर बताया था। साथ ही दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद रुड़की निवासी ठेकेदार दिलशाद हुसैन ने इस काम की जिम्मेदारी ली। दस लाख रुपये में शिफ्टिंग का ठेका तय हुआ। शनिवार को तकनीक और उपकरणों की मदद से इसे 18 फीट पीछे शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन

बताया कि इस दौरान कोई तोड़फोड़ नहीं हुई। काम में 100 से अधिक जैक, 20 क्विंटल एंगल और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed