फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The thieves who fled after stealing fired at the villagers, creating panic

Sambhal News: चोरी कर भागे चोरों ने की ग्रामीणों पर फायरिंग, दहशत

Wed, 29 Jan 2025 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 29 Jan 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The thieves who fled after stealing fired at the villagers, creating panic

विज्ञापन
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के ऐंचवाड़ा डींगर में सोमवार की देर रात बदमाशों ने दो घरों को निशाना बनाया। बदमाश करीब चार लाख रुपये का माल समेट कर ले गए। जाग होने पर ग्रामीणों ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग की। इससे दहशत व्याप्त हो गई। पीड़ित महकार सिंह और महाराज सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव ऐंचवाड़ा डींगर निवासी महकार सिंह व महाराज सिंह के मकान गांव से बाहर जंगल में गैलुआ जाने वाले रास्ते पर पास पास में बने हुए हैं। चोर महकार सिंह के घर में खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में घुस गए और नकदी व जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद महकार सिंह के घर की दीवार कूदकर चोर महाराज सिंह के घर पहुंचे और जीने का दरवाजा अंदर से बंद करके छत पर बने कमरे में घुस गए। यहां संदूक में रखी नकदी व जेवर चोरी कर लिए। चोर दीवार कूदकर जाने लगे तो महाराज सिंह के भाई नरेंद्र सिंह की अचानक से आंख खुल गई। चोरों को देखकर उन्हाेंने शोर मचा दिया। जाग होने पर महाराज सिंह व नरेंद्र सिंह दरवाजा खोलकर चोरों को पकड़ने के लिए पीछा करने लगे। चोर फायरिंग करते हुए भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करके साक्ष्य इकट्ठा किए। थानाध्यक्ष डॉ. रुकमपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया कर लिया गया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed