फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The teenager who went to fill water with a hand pump was caught by the young man with a bad intention

हैंडपंप से पानी भरने गई किशोरी को युवक ने बुरी नीयत से पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The teenager who went to fill water with a hand pump was caught by the young man with a bad intention
संभल। घर के बाहर लगे सरकारी हैंडपंप से पानी लेने गई किशोरी को युवक ने बुरी नीयत से पकड़ लिया और नजदीक में बने एक पशुशाला में ले गया। जहां छेड़खानी की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। और आरोपी भागने लगा। जिसे ग्रामीणों ने किसी तरह पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो मामला सही पाया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार की शाम को साढ़े सात बजे करीब नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 13 वर्षीय बेटी घर के बाहर लगे हैंडपंप से पानी लेने गई थी। इसी दौरान एक युवक ने पकड़ लिया और पास में बनी पशुशाला में ले गया। जहां दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन

शोर शराबा होने पर आरोपी भाग गया। ग्रामीणों ने पीछा किया और कुछ दूरी पर जाकर पकड़ लिया। जमकर मारपीट की और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को कब्जे में ले लिया और थाने ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने लाकर पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला निवासी तसलीम के रूप में कराई। पुलिस ने छेड़खानी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed