फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The teenager gave a statement, went voluntarily from home, handed over to the family

किशोरी ने दिए बयान, स्वेच्छा से गई थी घर से, परिजनों के सुपुर्द किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The teenager gave a statement, went voluntarily from home, handed over to the family
चंदौसी। किशोरी के अपहरण के मामले में आरोपी किशोर को पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेेश किया, वहां से बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। न्यायालय में किशोरी के बयान दर्ज कराए गए हैं। किशोरी ने स्वेच्छा से घर से जाने की बात कही है। इसके बाद किशोरी परिजनों के सुपुर्द कर दी गई।
विज्ञापन

संभल के मोहल्ला निवासी किशोरी करीब 17 दिन पूर्व किशोर के साथ घर से गायब हो गई। परिजनों ने आरोपी किशोर पर किशोरी के अपहरण कर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में दोनों को गोवा से बरामद कर सोमवार को संभल ले आई थी।
विज्ञापन

सीओ संभल अरूण कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। वहां से आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। किशोरी के चंदौसी जिला न्यायालय में बयान दर्ज कराएं हैं। किशोरी ने घर से स्वयं जाने की बात कही है। अपने बयान में अपहरण की बात से इंकार कर दिया है। किशोरी की इच्छा के मुताबिक बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी ने नहीं बदले बयान, किशोर को बचाने का किया प्रयास
परिजनों पर किशोर पर आरोप लगाकर किशोरी के अपहरण का आरोप लगाया था। किशोरी ने दर्ज कराए अपने बयान में किशोर पर अपहरण के आरोप से इंकार कर दिया है। किशोरी ने बाल कल्याण समिति के समक्ष भी स्वयं घर से जाने की बात कही थी। न्यायालय में भी इसी बात पर अडिग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed