फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The team that went to investigate BPHU found a lock hanging on the building.

Sambhal News: बीपीएचयू की जांच करने गई टीम को बिल्डिंग पर लटका मिला ताला

Sat, 14 Oct 2023 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 14 Oct 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
The team that went to investigate BPHU found a lock hanging on the building.
विज्ञापन

बहजोई। बीपीएचयू की जांच करने गई टीम को बिल्डिंग पर ताला लटका मिला। इसके चलते टीम भवन की बाहरी जांच कर वापस लौट आई। वहीं टीम की ओर से कार्यदाई संस्था को पत्र जारी कर जांच के लिए अगली तिथि पर तलब किया है।
बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में निर्माणाधीन ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की बिल्डिंग में अनियमितता की जांच को लेकर भौतिक सत्यापन करने के लिए सीडीओ कमलेश सचान की ओर से टीम का गठन किया गया था। इसको लेकर बीपीएचयू के निर्माण में मानक व गुणवत्ता की हकीकत जानने को टीम में शामिल अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आशीष कुमार सिंह समेत परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण ज्ञान सिंह तथा सहायक अभियंता कमलकांत शर्मा को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शुक्रवार को दोपहर एएमए समेत पीडी व एई बीपीएचयू की जांच के लिए सीएचसी पहुंचे और बिल्डिंग की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बाद में यूनिट की जांच उस समय अधूरी रह गई, जबकि जांच टीम को बिल्डिंग के द्वार पर ताला लटका मिला। जांच अधिकारियों में एएमए व पीडी ने बताया कि बिल्डिंग की बाहरी जांच तो कर ली गई है, लेकिन बिल्डिंग के द्वार पर ताला मिलने के कारण अंदर बने कक्षों व हॉल आदि की जांच नहीं हो सकी। इसको लेकर कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि से दूरभाष पर बात कर सोमवार को बुलाया गया है। सोमवार को कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि की मौजूदगी में बिल्डिंग के अंदर जांच पड़ताल कर आख्या अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article