{"_id":"68a380058c6a9c069a05de3d","slug":"the-team-that-went-to-collect-the-outstanding-electricity-bill-was-surrounded-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-126017-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बकाया विद्युत बिल वसूलने गई टीम को घेरा, पुलिस ने छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बकाया विद्युत बिल वसूलने गई टीम को घेरा, पुलिस ने छुड़ाया
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव किसौली में सोमवार को बकाया विद्युत बिल वसूलने गई टीम को लोगों ने घेर लिया। सूचना मिलने पर आई पुलिस ने टीम को बचाया। इस दौरान पांच घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। दो लोगों को दस्तावेज दिखाने पर छोड़ दिया गया, जबकि तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पवांसा बिजली घर क्षेत्र के गांव किसौली में विद्युत वसूली के लिए एसडीओ देहात मनोज कुमार और अवर अभियंता टीम के साथ गए थे। इस दौरान छापा मारा। एसडीओ ने अपनी गाड़ी मुख्य मार्ग के किनारे ही खड़ी कर दी और चेकिंग के लिए गांव में चले गए थे। इस बीच अनियंत्रित बाइक एसडीओ की कार से टकरा गई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।
भीड़ लगी तो विद्युत चोरी करते पकड़े गए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर हंगामा शुरू कर दिया और विद्युत टीम का घेराव कर लिया। हंगामा देख पुलिस बुलाई। पुलिस ने ग्रामीणों को बामुश्किल शांत कराया। अवर अभियंता लखपत सिंह की तहरीर पर गांव किसौली निवासी रनवीर, सत्यवीर और सोमवती के खिलाफ विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
गांव किसौली में विद्युत निगम का 50 लाख रुपये बकाया, आरोपियों पर लगा जुर्माना
गांव किसौली में विद्युत निगम की टीम का घेराव करने वाले तीनों आरोपियों के घर कटिया कनेक्शन पकड़ा गया है। 1.50 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। एसडीओ देहात मनोज कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि गांव में 50 लाख रुपये से ज्यादा के बकायेदार हैं। इसी बकाये को वसूलने के लिए गए थे। बाइक टकराने का हवाला देकर ग्रामीणों ने घेराव कर लिया। बताया कि गांव में वसूली के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।